Bhojpuri Gana: अभी भी बरकरार है खेसारी लाल यादव और शीतल के जबरदस्त बोल्ड सीन से भरा गाना 'सोफा सेट पे' का जलवा, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इंडस्ट्री में आने के लिए बहुत संघर्ष किए हैं।

Newstrack :  Network
By :  Shweta
Update: 2021-07-24 11:06 GMT

खेसारी लाल यादव ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इंडस्ट्री में आने के लिए बहुत संघर्ष किए हैं। आज के दौर में खेसारी लाल यादव को चाहने वाले न केवल भारत में है बल्कि विदेश में भी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खेसारी  लाल यादव ने लंबा सफर तय किया है। खेसारी लाल यादव का पुराना गाना हो या नया सभी का क्रेज भोजपुरिया दर्शकों के बीच बना रहता है। इस बीच खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'सोफा सेट पे' (Sofa Set Pe) रिलीज हुआ है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शीतल (Sheetal) नजर आ रही है। खेसारी लाल यादव का गाना 'सोफा सेट पे' (Sofa Set Pe) साल 2019 में रिलीज हुआ था। और इस गान को अब तक 46 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना फिल्म 'ज्वाला' का है। वहीं यह भोजपुरी गाना नव भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।

भोजपुरी गाना 'सोफा सेट पे' में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दी है सिंगर इंदु सिंह (Indu Singh) ने। जबकि इस गाने को लिखा है आजाद सिंह ने। खेसारी लाल यादव इस गाने में एक्ट्रेस शीतल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल का गाना 'सोफा सेट पे' लोगों को जबरदस्त पसंद आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं खेसारी और शितल की जोड़ी ने इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दिया है। ये दोनों कलाकार कई जगह बोल्ड सीन्स भी दिए हैं।

Full View

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाला यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का भोजुपरी गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' (Sajanwa Oh Par Dekhela Filim) रिलीज हुआ था। इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वहीं इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम (Neelam) नजर आई थी। इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद भी किया था।

Tags:    

Similar News