Bhojpuri Heroin: बिग बॉस ओटीटी में नहीं चला आकांक्षा पुरी का सिक्का, पॉवरस्टार संग लगाए खूब ठुमके

Bhojpuri Heroin Akanksha Puri: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी पॉवर स्टार के साथ खूब ठुमके लगा रहीं हैं।

Update:2023-07-21 15:03 IST
Bhojpuri Heroin Akanksha Puri And Pawan singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Akanksha Puri: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। जब से वह बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बेघर हुईं हैं, पपराजी द्वारा खूब स्पॉट की जा रहीं हैं। आकांक्षा कई इवेंट अटेंड कर रहीं हैं साथ ही अपने बयानों की वजह से भी लाइमलाइट लूट रहीं हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी पॉवर स्टार के साथ खूब ठुमके लगा रहीं हैं।

पवन सिंह के साथ आकांक्षा पुरी ने दी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पवन सिंह के एक फैन ने शेयर किया है, जिसमें आकांक्षा पुरी भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह के साथ धांसू डांस करते दिख रहीं हैं। दोनों की जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। बताते चलें कि यह वीडियो लखनऊ में हाल ही में आयोजित किए गए फिल्म अवार्ड शो के दौरान का है, जहां इन दोनों ने अपनी शानदार डांस परफार्मेंस से चार चांद लगा दी।

व्हाइट लहंगे चोली में बेहद हॉट लगीं आकांक्षा पुरी

अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अपनी फिटनेस के लिए खूब जानी जाती हैं। वह अपने हर लुक को इतने अच्छे से कैरी करती हैं कि देखने वाले उन्हें देखते रह जाते हैं। वहीं अब इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा चोली कैरी किया हुआ है, जिसमें वह अपनी परफेक्ट कमरिया भी फ्लांट कर रहीं हैं। आकांक्षा पुरी पॉवर स्टार के साथ भोजपुरी गाने "ओढ़नी हटा के" पर डांस करते दिख रहीं हैं। आकांक्षा जबरदस्त डांस मूव्स करते दिख रहीं हैं, लेकिन सभी का ध्यान तो उनकी पतली कमर पर अटक गया है। वहीं पवन सिंह की बात करें तो वह भी आकांक्षा पुरी के साथ ताल से ताल मिलाने में लगे हुए हैं।

जल्द एक गाने में साथ नजर आएंगे पवन सिंह और आकांक्षा पुरी

हम अपने रीडर्स को बताते चलें कि पवन सिंह और आकांक्षा पुरी बहुत जल्द एकसाथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आयेंगे। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी हो चुकीं है, शूटिंग के दौरान की कुछ झलक आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

आकांक्षा पुरी वर्कफ्रंट

आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं थीं, उन्होंने पहले ही दिन से खूब सुर्खियां बटोरी थी। खासतौर पर किस कांड के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया और इसी के चलते उन्हें घर से बेघर भी कर दिया गया था। बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से निकलने ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सॉन्ग "बारिशों" रिलीज हुआ, जिसमें वह शरद मल्होत्रा के साथ दिखाई दीं थीं। इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को दर्शकों से बेहद प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपनी एक वेब सीरीज अनाउंस की है, साथ ही कई और म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाले हैं।

Tags:    

Similar News