Akshara Singh: पॉवर स्टार की एक्स गर्लफ्रेंड ने दिखाया ऐसा कातिलाना रूप, धड़क उठा नेटीजेंस का दिल, तस्वीरें वायरल

Akshara Singh Hot Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहलाने वाली अक्षरा सिंह का जलवा हमेशा बरकरार रहता है, वह पर्दे के साथ ही साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना खूब ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं।

Update: 2023-07-19 09:30 GMT
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh Hot Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहलाने वाली अक्षरा सिंह का जलवा हमेशा बरकरार रहता है, वह पर्दे के साथ ही साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना खूब ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर इतना अधिक एक्टिव रहती हैं कि वे आए दिन अपने दो-तीन पोस्ट जरूर शेयर करती हैं, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। आज फिर भोजपुरी की इस हॉट हसीना की कुछ ऐसी शानदार तस्वीरें सामने आईं हैं कि फैंस तो टुकटुकी लगाए उन तस्वीरों को ही देख रहें हैं।

स्पोर्ट्स लुक में लगीं बेहद हॉट

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह एक्टिंग के साथ ही बेहद ही कमाल की सिंगिंग भी करती हैं। एक्टिंग और सिंगिंग के साथ ही अक्षरा सिंह अपने लुक्स की वजह से भी लाइमलाइट में आ जाती हैं। वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल अक्षरा सिंह हर लुक में बेहद हसीन लगती हैं।

फिलहाल अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उन्होंने अपनी 5 तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद स्टाइलिश हैं। वहीं इन तस्वीरों में उनका लुक भी बेहद हॉट लग रहा है। दरअसल अक्षरा सिंह स्पोर्ट्स लुक में नजर आ रहीं हैं, हालांकि उन्होंने यहां पर भी अपनी परफेक्ट कमरिया दिखाने का मौका नहीं छोड़ा। भोजपुरी हसीना का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

अक्षरा की तस्वीरें देख धड़का नेटीजेंस का दिल

अक्षरा सिंह आए दिन अपने पोस्ट से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। उनकी इतनी खूबसूरत तस्वीरें देख एकबार फिर फैंस का दिल धड़क उठा है। वे कमेंट बॉक्स में टूट पड़े हैं और अक्षरा सिंह की तरीफों के पुल बांध रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "गजब बिहारियों की नोरा फतेही।" दूसरे ने लिखा, "ओएमजी हॉलीवुड लुक।" तीसरे ने लिखा, "हॉलीवुड के एक्टर भी आपके आगे कुछ भी नहीं।" इसी तरह तमाम फैंस अक्षरा के पोस्ट पर प्यार जता रहें हैं।

अक्षरा सिंह वर्क फ्रंट

भोजपुरी की हसीना अक्षरा सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म "डार्लिंग" को दर्शकों से बेहद प्यार मिला। इसके साथ ही हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इसके अलावा वह इस वक्त अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं।

Tags:    

Similar News