Bhojpuri Latest Movies 2021: ये है भोजपुरी के सबसे लेटेस्ट फिल्में, जो हिंदी फिल्मों को दे रही हैं टक्कर

Bhojpuri Latest Movies 2021: हिंदी फिल्मों से अधिक भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। हर रोज एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में रिलीज हो रही है।

Newstrack :  Network
Written By :  Shweta
Update: 2021-12-04 09:43 GMT

 भोजपुरी लेटेस्ट फिल्में (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Latest Movies 2021: आज के दौर में हिंदी फिल्मों से अधिक भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। हर रोज एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में रिलीज हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मों का डिमांड बढ़ गया है। भोजपुरी फिल्म का बुखार बच्चे हो या बड़े सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आज हम आपके बीच कुछ ऐसी ही भोजपुरी लेटेस्ट फिल्मों  (Bhojpuri Latest Movies) के बारे में बताएंगे जो रिलीज होने के साथ ही सुपरहिट हो गया है।

1. भोजपुरी फिल्म "बाप जी"


भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो हर रोज फिल्में रिलीज होती है, लेकिन अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव की सबसे सुपरहिट फिल्म ' बाप जी' (baap ji bhojpuri movie) रिलीज हुआ है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म की करोड़ों कमाई हुई हैं।

2. भोजपुरी फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये'


कुछ दिन पहली ही खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' (bhojpuri movie Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye) रिलीज हुआ है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत ही मार्मिक रहा। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और मधु शर्मा लीड रोल करते हुए नजर आई थी। यह पूरा फिल्म विदेश में शूट किया गया है। भोजपुरिया दर्शकों ने खेसारी लाल यादव की इस फिल्म को खूब सराहे।

3. भोजपुरी फिल्म "लिट्टी चोखा"


भोजपुरी जगत में ऐसे ही नहीं खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग मशीन कहा जाता है। वह भोजपुरी वीडियो के साथ-साथ भोजपुरी फिल्में भी रिलीज कर रहे है। इस साल उन्होंने तकरीबन 3 भोजपुरी फिल्में की है। जिसमें से कुछ दिन पहली ही खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा (bhojpuri movie litti chokha) रिलीज हुआ था। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आई थी।

भोजपुरी अपकमिंग फिल्में

आपको बता दें कि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही है। इस बीच कई फिल्मों की अभी शूटिंग चल रही हैं और कई फिल्मों की ट्रेंलर रिलीज हो गई है। आज भोजपुरी अपकमिंग फिल्म (bhojpuri upcoming movie)  'जान तेरे नाम 2' का ट्रेलर (bhojpuri movie jaan tere naam 2) रिलीज हुआ है। इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेता राजा यादव नजर आने वाले हैं। लोग इस फिल्म की ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News