Monalisa Hot Video: बिकिनी पहन मोनालिसा ने पानी में लगाई आग, लोगों के उड़े होश

Monalisa Hot Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की हॉटेस्ट अदाकारा मोनालिसा अपने काम से ज्यादा अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-11-24 17:15 GMT

Monalisa Hot Video Viral (Photo- Social Media)

Monalisa Hot Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की हॉटेस्ट अदाकारा मोनालिसा अपने काम से ज्यादा अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा की अदाएं इतनी मदहोश कर देने वाली हैं कि जो भी देखता है, उनका दीवाना बन जाता है। मोनालिसा आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं और अब एकबार फिर उन्होंने अपना हद से ज्यादा हॉट अंदाज दिखाकर लोगों को दातों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया है।

मोनालिसा ने शेयर किया बेहद हॉट वीडियो

सालों भोजपुरी पर्दे पर राज करने वाली मोनालिसा आज भोजपुरी दुनिया से दूरी बना चुकीं हैं, हालांकि आज भी उनके भोजपुरी गाने यूट्यूब खूब ट्रेंड करते हैं। मोनालिसा भले ही अब भोजपुरी पर्दे पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आज भी हजारों भोजपुरी दर्शक उनके फैंस हैं। वहीं अगर उनके फैन फॉलोइंग के बारे में आपको बताएं तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, और ये सभी बेसब्री से मोनालिसा के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। अब मोनालिसा ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है।




बिकिनी पहन पानी में मोनालिसा ने लगाई आग

मोनालिसा द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि मोनालिसा बिकिनी पहने पानी में आग लगाते दिख रहीं हैं। मोनालिसा को अगर हम बिकिनी गर्ल का टैग दें, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि वह अक्सर ही बिकिनी पहने तहलका मचाती रहती हैं। फिलहाल लेटेस्ट वीडियो में उनका हद से ज्यादा बोल्ड रूप देखने को मिल रहा है। कभी पूल में वह हॉट पोज देते दिख रहीं हैं तो कभी पानी में गोते लगाते नजर आ रहीं हैं। उन्होंने अपना एक से एक घायल करने वाला रूप दिखाया है। मोनालिसा का यह हॉट वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और अबतक हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं। कोई उन्हें हॉटनेस की मल्लिका कह रहा है तो किसी ने उनके फिगर को सेक्सी कहा है।

अक्सर ही कहर ढाती हैं मोनालिसा

मोनालिसा के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर यदि आप जायेंगे तो उनकी एक से एक कातिलाना मिजाज वाली तस्वीरें देखने को मिलेंगी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी मदहोश करने वाली अदा दिखाती रहती हैं। मोनालिसा अपने हर पोस्ट में कहर ढाती हैं, जो भी देखता है, उन्हें बस एकटक देखता रहा जाता है। मोनालिसा के काम के बारे में आपको बताएं तो वह आखिरी बार टेलीविजन शो "बेकाबू" में नजर आईं थीं, इसके बाद से उनके फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News