Bhojpuri Romantic Songs: भोजपुरी के इन गानों से अपने मूड को बनाइए रोमांटिक

Bhojpuri Romantic Songs: दिनों दिन भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। चाहे डांस नंबर हो, भक्ति गाने हो या फिर रोमांटिक गाने, सभी जगह भोजपुरी गानों की ही पूछ है। भोजपुरी गाने सिर्फ यूटयूब पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहें हैं।

Update: 2023-04-19 07:30 GMT
Bhojpuri Romantic Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri Romantic Songs: दिनों दिन भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। चाहे डांस नंबर हो, भक्ति गाने हो या फिर रोमांटिक गाने, सभी जगह भोजपुरी गानों की ही पूछ है। भोजपुरी गाने सिर्फ यूटयूब पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहें हैं। जैसे ही कोई नया भोजपुरी गाना रिलीज होता है, वह ट्रेंड में आ जाता है और फिर लोग जमकर रील्स और वीडियोज बनाते हैं। वहीं भोजपुरी में कुछ ऐसे रोमांटिक गाने भी हैं जिसे सुन आपका मूड एकदम रोमांटिक हो जायेगा, तो चलिए आपको उन्हीं कुछ रोमांटिक गानों के बारे में बताते हैं तो यूटयूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

आंखिया लडल जबसे (Ankhiya Ladal Jabse)

भोजपुरी गाना "आंखिया लडल जबसे" बेहद रोमांटिक है, जिसे खेसारी लाल यादव और प्रिति बिस्वास पर बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। यह रोमांटिक नंबर फिल्म "राजा जानी" का है। खेसारी लाल द्वारा गाए गए इस गाने का क्रेज अभी भी दर्शकों में बना हुआ है। अबतक इस गाने को 13 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।

Full View

तू ही आशिकी (Tu Hi Aashiqui)

"तू ही आशिकी" गाना फिल्म "आशिकी" का है, जिसमें खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनों की जोड़ी छा गई है। इस गाने को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं।

Full View

गजब कईलS (Gajab Kayila)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना "गजब कईलS" बेहद ही प्यारा गाना है। इस गाने में पवन सिंह संग एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा नजर आ रहीं हैं। यह गाना फिल्म "हम है रही प्यार के" का है, जो लगभग 1 साल पहले रिलीज हुआ था। वहीं गाने को आवाज पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने दिए है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अबतक इस गाने को 7.1 मिलियन बार देखा गया है।

Full View

छुवल चाही त निकल जालु हाथ से (Chhuwal Chahi Ta Nikal Jalu)

"छुवल चाही त निकल जालु हाथ से" गाना भोजपुरी फिल्म "हीरो नंबर वन" का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह मुख्य किरदार में हैं तो ऐसे में यह रोमांटिक गाना भी दोनों पर दर्शाया गया है।

Full View

जब से नैना लड़ल (Jab Se Naina Ladal Song)

खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का गाना "जब से नैना लड़ल" आप एक बार सुनेंगे तो यकीनन आपका मन नहीं भरेगा और आप इसे बार-बार सुनना चाहेंगे। यह रोमांटिक नंबर फिल्म "नागिन" का है, जिसे खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। इस गाने को अबतक 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

अईसन रूपवा सजावल (Aisan Roopwa Sajawal)

पवन सिंह का रोमांटिक गाना "अईसन रूपवा सजावल" जबरदस्त हिट हुआ, यहां तक की लोग आज भी इस गाने को चाहे जितनी बार सुने बोर नहि होते। गाने को पवन सिंह ने ही गाया है, वहीं पवन सिंह और चांदनी पर इसे फिल्माया गया है। अबतक इस गाने को कुल 10 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Full View

Tags:    

Similar News