Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का गाना 'दुल्हा दे दिहले ड्राईवरवा' हुआ रिलीज, अभी देखें Video

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत में अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-04 10:00 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत में अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। यहां तक पहुचने के लिए खेसारी लाल यादव ने बहुत मेहनत किए हैं। खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिग और आवाज के दम पर यह रोतों रात स्टार बन गए। खेसारी लाल के फैन फॉलोइंग मिलियन में हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'दुल्हा दे दिहले ड्राईवरवा' (Dulha De Dihle Driverava) रिलीज किया गया है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रहा है।

खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Ka Sawan Song) 'दुल्हा दे दिहले ड्राईवरवा' 4 अगस्त 2021 को रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ शिव भक्तों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। खेसारी लाल का यह सावन स्पेशल सॉन्ग घर-घर में गूंज रहा है।

सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special song) 'दुल्हा दे दिहले ड्राईवरवा' को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए है। लेकिन भक्तों के थिरकने पर मजबूर कर दिया है। यह सावन गीत ( Sawan Geet) पीआरए फिल्म्स के ऑफिशिय यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) रिलीज हुआ है। वहीं इस भोजपुरी सॉन्ग का लिरिक्स दिया है मुकेश यादव ने। जबकि म्यूजिक दिया है रोशन सिंह ने और कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने।

Full View

आपको बताते चलें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस सावन सॉन्ग का नाम है 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) । इस गाने को अब तक लाखों से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह सॉन्ग अनिशा पांडे हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ गाया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। इन दोनों सिगर्स की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आया। वहीं इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

Tags:    

Similar News