Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी की शेरनी संग तस्वीर शेयर कर लिख दी दिल की बात, यहां देखें

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी अपना खूब जलवा दिखाते हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कुछ ना कुछ नया पोस्ट जरूर शेयर करते हैं।

Update: 2023-08-30 13:39 GMT
Akshara and Khesari (Photo- Social Media)
Bhojpuri News: अभिनेता खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बेहद खास पहचान बना ली है। खेसारी की एक्टिंग और उनकी आवाज के लाखों लोग फैन हैं। भोजपुरी की दुनिया में खेसारी लाल यादव का खूब डंका बजता है। उनके गाने और फिल्में दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाते ही हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी मिनटों में वायरल हो जाते है।

खेसारी लाल का नया पोस्ट हुआ वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी अपना खूब जलवा दिखाते हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कुछ ना कुछ नया पोस्ट जरूर शेयर करते हैं। अब उन्होंने हाल फिलहाल में ही फिर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया है।
दरअसल खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने उनके लिए अपने दिल की बात भी लिख दी है।

अक्षरा सिंह के लिए खेसारी ने कही ये बात

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आज जन्मदिन (Akshara Singh Birthday) है, इस खास मौके पर एक्ट्रेस को फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के दोस्त भी उन्हें अपना प्यार दे रहें हैं। वहीं अब जाकर खेसारी लाल यादव ने भी अक्षरा सिंह के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। खेसारी ने अक्षरा सिंह के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे टू यू अक्षरा सिंह। जन्मदिन की ढेरों खुशियां ! जलवा बना रहे आपका! प्यार!"

एकसाथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Photo) के इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आ रहें हैं और दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Khesari Lal Yadav and Akshara Singh Films) एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, हालांकि अभी काफी लंबा समय हो चुका है, दोनों फिल्मों में काम नहीं किए हैं, लेकिन आज भी दोनों के पुराने गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं।

Tags:    

Similar News