Bigg Boss 18 के लिए अप्रोच किया गया एल्विश यादव के दुश्मन को,नजर आए थे बिग बॉस ओटीटी 3 में

Bigg Boss 18 Contestants Name: बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं, अब इस इंफ्यूएंशर को किया गया अप्रोच

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-05 08:08 GMT

Bigg Boss 18 Contestants List (Image-Social Media)

Bigg Boss 18 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) खत्म हो चुका है। अब जाकर दर्शकों को Bigg Boss 18 का इंतजार है। तो वहीं बिग बॉस के मेकर्स भी Bigg Boss 18 की तैयारी में लग चुके हैं। जैसा कि सभी को पता है कि Bigg Boss टेलीविजन जगत पर आने वाला सबसे चर्चित रियलटी शो में से एक है। अब जाकर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के नाम हर रोज सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही बिग बॉस ओटीटी 3 के कई सारे कंटेस्टेंट को Bigg Boss 18 के लिए अप्रोच किया गया है ऐसी खबरें आई थी। तो वहीं अब जाकर एल्विश यादव से पंगा लेने वाले इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर को Bigg Boss 18 के लिए अप्रोच किया गया है। 

बिग बॉस 18 में नजर आएंगे मिस्टर फैजू ( Mr. Faisu In Bigg Boss 18)-

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) खत्म होते ही दर्शकों को Bigg Boss 18 का इंतजार हैं। तो वहीं मेकर्स हर रोज बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे हैं। हर रोज Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। बता दे कि इस बार Bigg Boss 18 के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर Mr. Faisu को अप्रोच किया गया है। जैसा कि सभी को पता है कि मिस्टर फैजू बिग बॉस ओटीटी 3 में अपने दोस्त अदनाम शेख को सपोर्ट करने आए थे। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच अपने दोस्त Lovekesh Kataria को सपोर्ट करने आए थे। 

जहाँ पर मिस्टर फैजू और एल्विश यादव के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली थी। तो वहीं सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और मिस्टर फैजू के कई सारे वीडियो क्लिप सामने आए थे। जहाँ पर कई लोगों ने मिस्टर फैजू ने जिस तरह से एल्विश यादव के हर एक सवाल का जवाब दिया था। उसकी जमकर तारीफ की थी। उसी समय से ऐसी खबरें वायरल होने लगी थी कि Mr. Faisu Bigg Boss 18 का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स और मिस्टर फैजू द्वारा इस Bigg Boss 18 में उनके जाने की खबरों कि पुष्टि नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News