Bigg Boss OTT 2 Latest Episode: बिंदास स्टाइल में मनीषा ने किया सलमान को इंप्रेस, पूजा भट्ट की भी शो में हुई एंट्री

Bigg Boss OTT 2 Latest Episode: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी ने एंट्री की है, जहां उन्होंने अपने बिंदास बिहारी स्टाइल में सलमान खान को इंप्रेस किया। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-06-19 04:25 GMT
Bigg Boss OTT 2 Latest Episode (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss OTT 2 Latest Episode: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी की एंट्री हो चुकी है, जहां वह 12 दिग्गज कंटेस्टेंट्स के साथ अपना समय बिताने वाली हैं। मनीषा ने बेहद खास अंदाज में एंट्री की है। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूजा भट्ट की भी बिग बॉस के घर में एंट्री हो चुकी है। मानीषा की बात करें, तो वह अपने बिहारी स्टाइल में पूरे देश का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं आगे आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है, लेकिन उससे पहले मनीषा रानी के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

सोशल मीडिया से फेमस हुई मनीषा रानी

मनीषा रानी टिक-टॉक पर डांस का रील्स बना कर सोशल मीडिया पर फेमस हुई हैं। जब टिक टॉक बंद हुआ था, तब उन्होंने खुद से स्क्रीप्ट तैयार कर उस पर रील्स बनाना शुरू किया था, लेकिन लोगों को मनीषा का ठेठ बिहारी अंदजा में हंसाने वाला वीडियो ज्यादा फेमस हुआ, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'एनटीवी' के 'गुड़िया रानी सभी पर भारी' सीरियल में काम करने का ऑफर मिला, लेकिन कोरोना के कारण यह शो बंद हो गया। इसके अलावा, मनीषा कपिल शर्मा के शो में भी दिखाई दी थीं। वहीं, उन्होंने साल 2023 में दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में हिस्सा लेने का मौका भी मिला था।

Full View

बिग बॉस हाउस में मनीषा देगी हर सेलेब को टक्कर

अब जब बिग बॉस के घर में मनीषा की एंट्री हो चुकी है, तो वह इस शो में दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट, पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी जैसे 12 सेलिब्रिटी को जमकर टक्कर देने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मनीषा की किससे दोस्ती बनती है और किससे दुश्मनी।

किसे चुनेगी जनता?

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में आकांक्षा पुरी कॉन्टिन्यू करेंगी या फिर पलक पुरसवानी। यह फैसला जनता के हाथ में होने वाला है। जी हां, 'जनता द बॉस' यह फैसला करेगी कि कौन इस बार शो के अंदर आता है और किसकी बिदाई होती है। वहीं, घर के अंदर पुनीत ने सबको परेशान करके रखा हुआ है, तो ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा की जनता किसको चुनती है और किसको घर से बाहर करती है।

Tags:    

Similar News