Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा होंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन! जानें सही रिपोर्ट

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार एक भारतीय क्रिकेटर की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। आइए आपको बताते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-27 09:31 GMT

Bigg Boss OTT 3 (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों खूब चर्चा में है। हालांकि, इस बार का सीजन सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं कर रहे हैं। दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के कारण सलमान खान ने अपने कदम 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पीछे कर लिए हैं। अब इस बीच शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को शो के लिए अप्रोच किया है। जाहिर है शिखर धवन की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स चाहते हैं शिखर धवन शो का हिस्सा बनें। लेकिन क्या ये खबर वाकई सच है? क्या वाकई शिखर धवन शो का हिस्सा बनेंगे? आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा होंगे शिखर धवन? (Shikhar Dhawan in Bigg Boss OTT 3)

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन का नाम भी इस शो के कंटेस्टेंट के लिए आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें भी अप्रोच किया गया है। हालांकि, क्रिकेटर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल कमेंट नहीं आया है। लेकिन फैंस जरूर चाहेंगे कि वह जरूर आएं क्योंकि शिखर काफी एन्टरटेनिंग हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं।


अनिल कपूर करेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' को होस्ट? (Anil Kapoor Host Bigg Boss OTT 3)

काफी लंबे समय से यह खबर सामने आ रही थी कि सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट के चलते Bigg Boss OTT 3 Host नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सलमान खान की जगह होस्ट के लिए करण जौहर, संजय दत्त और अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा था। अब इस टीजर के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस सीजन को कौन होस्ट करने वाला है। जाहिर है अनिल कपूर का 'झक्कास' डायलॉग कितना फेमस है। ऐसे में 'बिग बॉस ओटीटी 3' के टीजर में मेकर्स ने इस डायलॉग का इस्तेमाल कर ये हिंट दे दिया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


ये कंटेस्टेंट होंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' में शामिल (Bigg Boss OTT 3 Contestant)

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अब तक मेकर्स ने दलजीत कौर, रोहित जिन्जुर्के, शीजान खान, शिवांगी जोशी, और सदाकत खान समेत कई सेलेब्स और यूट्यूबर्स को अप्रोच किया है। खबरों की मानें, तो ये सेलेब्स शो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट का नाम रिवील नहीं किया गया है।



Tags:    

Similar News