OMG! दीपिका से पहले इन चार हसीनाओं से प्यार का इजहार कर चुके हैं रणवीर, ये नाम सुन लग सकता है आपको झटका

Ranveer Singh Love Life: रणवीर सिंह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं यह किसी से नहीं छुपा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने से पहले एक्टर इन हसीनाओं संग भी इश्क लड़ा चुके हैं। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-07-06 06:05 GMT
Ranveer Singh (Image Credit: Instagram)

Ranveer Singh Love Life: 'राम लीला: गोलियों की रासलीला'....ये वही फिल्म थी, जिसके दौरान रणवीर और दीपिका की नजरें चोरी-चोरी मिली थीं, फिर देखते ही देखते दोनों प्यार इस कदर परवान चढ़ा की आज हर कोई अपनी लाइफ में उनके जैसा प्यार चाहता है। दीपिका के लिए रणवीर क्या प्यार कम और पागलपन ज्यादा है और फिर जिस प्यार में पागलपन ना हो वो प्यार कैसा? लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका के प्यार में इस कदर मर मिटने वाले रणवीर शादी से पहले इन हसीनाओं संग भी अपनी आंखें चार कर चुके हैं। जी हां...आइए आपको बताते हैं वो कौन-कौन सी एक्ट्रेस हैं, जिनसे रणवीर-दीपिका से पहले अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

दिलफेंक आशिक के नाम से मशहूर हैं रणवीर

आज भले रणवीर-दीपिका पादुकोण की लव स्टोशन पर जाकर ठहर गए हैं, लेकिन एक समय पर इंडस्ट्री में रणवीर सिंह को दिलफेंक आशिक के नाम से जाना-जाता था। जी हां....वह जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते थे, उनका नाम साथ में जुड़ जाता था। रणवीर का नाम सबसे पहले अहाना देओल के साथ जुड़ा था। दरअसल, अहाना और रणवीर दोनों कॉलेज में साथ में पढ़ते थे। दोनों में दोस्ती हुई प्यार हुआ, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया।

अनुष्का शर्मा संग भी जुड़ा था रणवीर का नाम

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा भी थी। कहा जाता है कि दोनों ने काफी समय एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए। हालांकि, इसके बाद भी रणवीर सिंह के प्यार का सिलसिला यहां नहीं रुका और जब उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा संग काम किया तो, वहां भी दोनों की नजदीकियों की खबरें उड़ने लगी। हालांकि, परिणीकि चोपड़ा और रणवीर भी किसी कारण से बाद में अलग हो गए थे।

सोनाक्षी सिन्हा संग भी जुड़े दिल के तार

खबरों की मानें, तो फिल्म 'लुटेरा' में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी भी रियल में भी बन गई थी। जी हां, दोनों ने इस फिल्म के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। फिर रणवीर की जिंदगी में आई दीपिका पादुकोण और फिर दीपिका के साथ भी रणवीर का लव-शव शुरू हुआ, लेकिन यहां रणवीर की लव ट्रेन हमेशा के लिए ठहर गई और साल 2018 में रणवीर-दीपिका ने अपने प्यार का नाम देते हुए शादी कर ली।

Tags:    

Similar News