Bollywood Actor: बॉलीवुड के इस अभिनेता के साथ हुआ इतना बड़ा धोखा, लगी भनक, फिर उठाया ये कदम

Bollywood Actor Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ भी धोखाधड़ी हुई है, जिसके चलते उन्हें करोड़ों का नुकसान हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-07-22 05:47 GMT
Bollywood Actor Vivek Oberoi (Photo- Social Media)
Bollywood Actor Vivek Oberoi: बॉलीवुड हो या फिर कोई दूसरी इंडस्ट्री अधिकतर ही ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। धोखाधड़ी के मामले में आम जनता तो फंस ही जाती है, लेकिन हमारे सितारे भी इसके चंगुल में फंस जाते हैं। अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ भी धोखाधड़ी हुई है, जिसके चलते उन्हें करोड़ों का नुकसान हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

बिजनेस पार्टनर ने दिया धोखा

विवेक ओबेरॉय को उन्हीं के बिजनेस पार्टनर ने अभिनेता को करोड़ों का चूना लगाया है, जिसकी भनक लगते ही अभिनेता ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। विवेक के मुताबिक उनके तीनों बिजनेस पार्टनर ने विवेक से लगभग 1.55 करोड़ रुपये लिए थे, ताकि वे फिल्म प्रोडक्शन फर्म और इवेंट में पैसा लगा सकें। तीनों ने विवेक को यह भी भरोसा दिलाया था कि वे उन्हें डबल मुनाफा देंगे, लेकिन इन तीनों ने ही पैसों का इस्तेमाल अपने काम के लिए किया। इस तरह विवेक को 1.55 करोड़ रुपये का चुना लगा दिया।

विवेक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विवेक ओबेरॉय को जब तक इसकी भनक लगी, बहुत देर हो चुकी थी। फिर उन्होंने बीते बुधवार को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इंडियन पीनल कोड सेक्शन 34, 409, 419 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जहां तीनों ने विवेक ओबेरॉय को भरोसा दिलाया था कि, वे उन्हें डबल मुनाफा कर के देंगे, वहीं अब तीनों ने विवेक ओबेरॉय को अच्छा खासा चुना लगा दिया है।

विवेक ओबेरॉय वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक बेहतरीन अभिनेता है, हालांकि इंडस्ट्री में उन्हें वो जगह नहीं मिली, जिसके वो हकदार थे। वैसे तो अब विवेक ओबेरॉय ज्यादा प्रोजेक्ट में नजर नहीं आते, हालांकि बीच-बीच में उनके एक्का दुक्का प्रोजेक्ट रिलीज होते रहते हैं। विवेक ओबेरॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में आपको बताएं तो वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में दिखाई देंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अभी सीरीज से जुड़ी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन विवेक अपनी इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Tags:    

Similar News