Birthday Special : लेखक खुशवंत सिंह से है अमृता का खास संबंध, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

अमृता सिंह 80 के दशक की सबसे बेहतरीन और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-02-09 05:10 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Amrita Singh: अमृता सिंह अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका फिल्मी करियर भी काफी अच्छा रहा। उनके बोलने और अभिनय के अंदाज का हर कोई कायल था। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी कामयाबी हासिल की है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी संघर्षों से भरी रही है। अमृता ने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की। इनकी शादी करीब 13 साल तक चली, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। आज अमृता सिंह का जन्मदिन है। आइए इस खास अवसर पर उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जाने।


 



अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं

अमृता का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान ( वर्तमान में पंजाब) में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। वहीं उनकी मां पॉलीटिकल एक्टिविस्ट थीं। अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं। अमृता को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1983 में सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा बेताब से की थी। इसमें उनके साथ सनी देओल लीड रोल में थे। अमृता सिंह ने 'चमेली की शादी', 'नाम', 'खुदगर्ज', 'वारिस', 'मर्द', 'साहेब' और 'राजू बन गया जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने न केवल मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया, बल्कि कई फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के रूप में भी काम किया।



अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला

अमृता ने अपने से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से 1991 में शादी की। इसके लिए उन्होंने अपना धर्म बदला। उनके बीच बहुत प्यार था लेकिन समय के साथ उनमें दुराव पैदा हो गई। करीब 13 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों की तलाक पर कई चर्चाएं हुईं। अमृता के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सारा अली खान ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है, वहीं इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News