मालदीव में 34वां बर्थडे मना रहीं श्रद्धा कपूर, पिता से मांगा से स्पेशल गिफ्ट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। भले वो एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान अपने टैलेंट के बल पर मिली।

Update: 2021-03-03 05:18 GMT
श्रद्धा कपूर ने बर्थडे पर मांगा शक्ति कपूर से खास गिफ्ट

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। भले वो एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान अपने टैलेंट के बल पर मिली। श्रद्धा अपने परिवार के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह वहा इसलिए भी हैं क्योंकि मालदीव में उनके कजिन प्रियांक शर्मा की शादी का जश्न मनाया जा रहा है।

श्रद्धा को पसंद है पिता कि फिल्म

श्रद्धा कपूर का जन्म आज ही के दिन यानी 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं वही कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी उन्हें विश किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बताया कि वह शादी और बर्थडे सेलिब्रेट करने साथ आए हुए हैं। श्रद्धा कपूर को अपने पिता की फिल्में इतनी पसंद हैं कि वह उन्हें बार-बार देखती हैं। उन्हें अपने पिता की फिल्म अंदाज अपना अपना बहुत पसंद है।

मांगा ये बर्थडे गिफ्ट

श्रद्धा कपूर ने अपनी इस जन्मदिन पर अपने पिता दे एक ख़ास गिफ्ट माँगा है। इस बारे में खुद शक्ति कपूर ने बताया है। वह चाहतीं हैं कि उनके पिता स्मोकिंग करना बंद कर दें। यही उनका सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट होगा।

यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि श्रद्धा कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी। जिसके उनके ज्यादा बड़ा रोल नहीं था। श्रद्धा ने इस फिल्म में अमिताभ बच्ची की वजह से काम किया था क्योंकि वो उनकी बड़ी फैन हैं।

डेब्यू फिल्म

इस फिल्म के बाद वह बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म लव का द एंड में नज़र आई। ये फिल्म 2011 में रिलीज़ गई थी । लेकिन श्रद्धा को असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली। जिसके बाद से श्रद्धा कपोर को लोग जानने लगे। इस फिल्म के लिए श्रद्धा को 2013 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने शेयर की अपनी Bold Photo, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

अपकमिंग फिल्म

श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ साथ कमाल की डांसर और अपनी मां और नानी की तरह एक कुशल शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने फिल्म एक विलेन के गाने गलियां से बतौर सिंगर डेब्यू किया था।बता दें, कि 2021 में श्रद्धा कपूर की कई अपकमिंग फिल्म आने वाली है. जिसमें से नागिन और स्त्री 2 शामिल हैं ।

ये भी पढ़ें : SC पहुंची कंगना रनौत: कहा मुंबई में जान को खतरा, कोर्ट में दायर की याचिका

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News