बॉलीवुड को भाया लंदन: इन स्टार्स ने बसाया यहां आशियाना, बनाया आलिशान घर

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने तो लंदन में भी अपना आशियाना बना लिया है। आज हम इन्हें स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके भारत के साथ साथ लंदन में भी आलीशान घर है।

Update: 2020-09-07 08:11 GMT
लंदन में भी है बॉलीवुड के इन सितारों का आलीशान घर(social media )

बॉलीवुड स्टार्स जब भी अपने काम से फुर्सत मिलती हैं, वो विदेशों में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। स्टार्स की पहली पसंद लंदन ही मानी जाती है। साल में एक दो बार तो ये लंदन ट्रिप लगा ही लेते हैं। इस शहर की खूबसूरती , फैशन स्टेटमेंट, रॉयल अंदाज सितारों को खूब भाता है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने तो लंदन में भी अपना आशियाना बना लिया है। आज हम इन्हें स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके भारत के साथ साथ लंदन में भी आलीशान घर है।

Full View

शाहरुख खान

शाहरुख खान के 'मन्नत' के बारे में तो सभी जानते हैं। उन्होंने लंदन में भी एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में शाहरुख खान का घर है। जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ लंदन छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 7 सितंबर राशिफल: वृश्चिक राशि को मिलेगा शोक संदेश, जानें बाकी राशियों का हाल

Full View

अजय देवगन

अजय देवगन को महंगी गाड़ियों से लेकर बेशकीमती चीजों का शौक है। उन्होंने भी लंदन में खुद का एक घर खरीदा हुआ है। काजोल को लंदन बहुत पसंद है। उनका सपना था कि उनका एक घर लंदन में हो।

Full View

सोनम कपूर

सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन वाले घर में रहती हैं। शादी से पहले ही कपल ने घर खोजना शुरू कर दिया था।

Full View

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा का जुहू में आलिशान बंगला हैं और लंदन वाला बंगला उनके पति राज कुंद्रा ने तोहफे में दिया था। राज कुंद्रा का वहां बड़ा बिजनेस है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में नया पद: बागी नेता बने ‘चिट्ठी लेखक’, संगठन से हुए बाहर

Full View

जूही चावला

जूही चावला ने भी लंदन में घर लिया हुआ है। जूही के पति जय मेहता बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों बच्चे जान्हवी मेहता और अर्जुन मेहता लंदन में ही पढ़ाई करते हैं।

Full View

कटरीना कैफ

कटरीना आज भले ही इंडिया में रह रही हो, लेकिन कटरीना का जन्म हांग कांग में हुआ था। 2011 में कटरीना ने लंदन के Hampstead area में बड़ा बंगला खरीदा था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News