Bollywood Celebs First Holi 2023: शादी के बाद पहली बार अपने सैंया जी को रंग लगाएंगी ये एक्ट्रेसेस
Bollywood Celebs First Holi 2023: साल 2022 से 2023 तक, हमें बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिली है, तो आइए जानते हैं वह कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति संग होली खेलेंगी।;
Bollywood Celebs First Holi 2023 (Image Credit: Instagram)
Bollywood Celebs First Holi 2023: हर कोई होली का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, इस दिन को बेहद खास तरह से एंजॉय करते हैं। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने जीवन में प्यार के रंग भर लिए हैं। यानी वह अपने सैंया जी की हो चली हैं। जैसा की आप जानते ही हैं कि साल 2022 से लेकर 2023 तक, हमें बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिली है। तो आइए जानते हैं वह कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जो शादी के बाद पहली बार अपने सैंया जी संग होली का त्योहार सेलिब्रेट करने वाली हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने जीवन के प्यार सिद्धार्थ मल्होत्रा से इसी साल 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में रॉयल वेडिंग की थी। इस न्यूली वेड कपल की यह पहली होली है। ऐसे में सिड और कियारा इस बार एक-दूसरे को जमकर होली के रंग में रंगने वाले हैं।
Bollywood Celebs First Holi 2023
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचा ली है और इस साल दोनों की पहली होली है। कपल अपनी पहली होली को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे को रंग लगाते देखना दिलचस्प होगा।
Athiya shetty kl Rahul First Holi 2023
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का रणबीर कपूर पर जो क्रश था, उससे तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है। खैर, आखिरकार आलिया ने अपने क्रश और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी कर ही ली है। यही नहीं, कपल को एक प्यारी बेटी भी हो चुकी है। यानी कपल पैरेंट्स बन चुके हैं, तो यह भी अपनी राहा कपूर के साथ इस साल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं।
ऋचा चड्ढा और अली फजल
‘फुकरे’ स्टार्स ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। दोनों ने पूरे रस्मो-रिवाजों के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, शादी के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल की भी ये पहली होली है।
Ali Fazal-Richa Chadha First Holi 2023:
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। इन दोनों के प्री वेडिंग से लेकर ग्रैंड वेडिंग तक की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, हंसिका भी अपने पति सोहेल के साथ अपनी ससुराल में पहली होली मनाएंगी।
Hansika Motwani Sohail Kathuria First Holi 2023
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय
सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने गोवा में 9 फरवरी 2023 को इंटिमेट वेडिंग की थी। कपल ने बाद में अपनी शादी की शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा।
Abhishek Pathak Shivaleeka Oberoi First Holi 2023
खैर, हमें भी अब इन कपल की पहली होली की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आपको इनमें से कौन-सा कपल सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।