Anil Kapoor Birthday Special: अनिल कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी टॉप 10 फिल्मों के बारे में, देखिए लिस्ट

Anil Kapoor Top 10 Hit Films: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इंडियन सिनेमा के अब तक के सबसे मल्टीटैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। तो आज हम अनिल कपूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी दस बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आएं हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-12-24 04:35 GMT
Celebrating Birthday Today (image: social media)

Anil Kapoor Top 10 Hit Films: साल 1979 से, उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद, एक्टर अनिल कपूर ने कई ब्लॉकबस्टर हिट हिंदी फिल्में दी हैं, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से कई अवार्ड्स और तारीफें मिलीं। जैसा कि एक्टर अनिल कपूर आज 24 दिसंबर को उनके बर्थडे केब्दिन हम उनके करियर की 10 बेस्ट फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं।

देखिए लिस्ट

1. मिस्टर इंडिया

शेखर कपूर द्वारा अभिनीत, यह फिल्म उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है जिसमें उन्होंने एक अदृश्य सुपरहीरो मिस्टर इंडिया की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे प्रेस्टिजियस फिल्मों में से एक है और यह साल 1987 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी थी और भारत में एक कल्ट क्लासिक बनी हुई है और साथ ही इस में अनिल के अलावा दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।


2. राम लखन

एक्टर अनिल कपूर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'राम लखन' के ब्लॉकबस्टर हिट ट्रैक 'ऐ जी ऊ जी लो जी' में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं हैं। सुभाष घई द्वारा निर्देशित, 'राम लखन' बॉलीवुड की तारीख में आज भी बेस्ट ड्रामा फिल्मों में से एक है। जहां एक्टर अनिल कपूर को इस फिल्म में उनके परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना और तारीफें मिलीं थीं।


3. किशन कन्हैया

एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन द्वारा अभिनीत, ब्लॉकबस्टर हिट साल 1990 में रिलीज़ हुई थी और इसमें अनिल कपूर को दोहरी भूमिका में दिखाया गया था। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और माधुरी दीक्षित ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।


4. वेलकम

"मजनू भाई" अनिल कपूर की सबसे प्रेस्टिजियस कॉमिक रोल में से एक है। अनीस बज़्मी द्वारा अभिनीत, 'वेलकम' 2007 में रिलीज़ हुई थी और भारतीय सिनेमा की सबसे स्ट्रेंज फिल्मों में से एक है। एक्टर अनिल कपूर ने फिल्म 'वेलकम' को अपनी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और कैटरीना कैफ ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं हैं।


5. नायक

अनिल कपूर की मास्टरपीस फिल्म जाने वाली यह राजनीतिक-थ्रिलर फिल्म "नायक" साउथ निर्देशक शंकर की तमिल ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'मुधलवन' की रीमेक थी। इस फिल्म में एक्टर अनिल कपूर के अलावा, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और एक्टर अमरीश पुरी ने भी मुख्य भूमिका निभाईं थीं।


6. परिंदा

विधु विनोद चोपड़ा की निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म "परिंदा" साल 1989 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म अनाउंस किया गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ एक्टर नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी काम किया था। इस फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड्स जीतें थें।


7. 1942: ए लव स्टोरी

बेहद खूबसूरत गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' किसे याद नहीं होगा? विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक-म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। साथ ही इस फिल्म में अनिल और मनीषा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।


8. मशाल

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'मशाल' अनिल कपूर की सबसे एक्लाइमेड फिल्म है जिसमें अनिल कपूर सपोर्टिंग रोल में थें। इस फिल्म में दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिकाओं में काम किया था। साथ ही इस फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिएक्शंस और रिव्यूज हांसिल कियें।


9. स्लमडॉग मिलियनेयर

'स्लमडॉग मिलियनेयर' को इसके स्क्रिप्ट, साउंडट्रैक और निर्देशन के लिए क्रिटिक्स से तारीफें मिलीं हैं। डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित, इसने 2009 में दस एकेडमी अवार्ड नॉमिनेशन हांसिल कीं और जिनमें से इस फिल्म ने आठ अवार्ड्स जीते थें, जो साल 2008 की किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक है, जिसमें बेस्ट पिक्चर्स, बेस्ट निर्देशक और बेस्ट कन्वर्टेड स्क्रीनप्ले शामिल है। अनिल कपूर ने फिल्म में एक गेम प्रेजेंटर की भूमिका निभाई और उनके परफॉर्मेंस की सभी ने काफी तारीफ भी किया।


10. नो एंट्री

अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सलमान खान और फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता और ईशा देओल ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं और इसे सुपरहिट फिल्म अनाउंस किया गया। अनिल कपूर को इस फिल्म में उनके वीयर्ड डायलॉग्स के लिए सराहा गया।



Tags:    

Similar News