पॉपुलर होने पर ऐश्वर्या-दीपिका सहित इन 8 एक्ट्रेसेस ने छोड़ा अपने रियल साथियों को

Update: 2016-08-08 10:54 GMT

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स आए दिन अपने अफेयर के चलते लोगों के बीच चर्चा का कारण बने रहते हैं। कहा जाता है कि सिनेमा की दुनिया में अगर पॉपुलर रहना है, तो सक्सेस होना जरुरी है। नहीं तो लोग आपको पूछेंगे भी नहीं। ऐसा ही कुछ किया है लोगों के दिलों पर राज करने वाले स्टार्स ने। ये स्टार्स जब तक पॉपुलर नहीं हुए थे, तब तक इन्होंने जिससे प्यार किया, उसका बखूबी साथ निभाया। लेकिन जैसे ही इन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम जमाए, अपने प्यार को छोड़ दिया। इसे सेल्फिशनेस कहें या कुछ और। लेकिन प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट सभी ने अपने पार्टनर्स के साथ ऐसा किया। बताते हैं आपको बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार्स के बारे में, जिन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ा है-

1. ऐश्वर्या और राजीव मूलचंदानी

राजीव मूलचंदानी को ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला ब्वॉयफ्रेंड कहा जाता है। बता दें कि मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या इन्हीं को डेट कर रहीं थी।

2. अर्जुन कपूर और अर्पिता खान

सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर करीब दो साल तक सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट किया। लेकिन उसके बाद दोनों अलग हो गए।

3. श्रद्धा और वनराज झावेरी

वनराज झावेरी एक ज्वेलर के बेटे हैं और श्रद्धा कपूर को डेट केर चुके हैं। लेकिन फ़िल्मी करियर में आगे बढ़ने के लिए श्रद्धा कपूर ने इन्हें छोड़ दिया।

4. अनुष्का शर्मा और जोयब युसूफ

वैसे तो आजकल अनुष्का शर्मा और विराट की मोहब्बत के चर्चे हैं। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अनुष्का जब स्ट्रगल कर रही थी। तब उनके ब्वॉयफ्रेंड जोयब युसूफ हुआ करते थे।

5. प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट

मिस वर्ल्ड बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट कर रही थी। असीम प्रियंका जितना नाम नहीं कमा पाए। इसलिए शायद मिस वर्ल्ड बनते ही प्रियंका ने असीम से अलग होना ही बेहतर समझा।

6. दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या

दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई और जल्दी ही एक-दूसरे को डेट करने लगे। इतना ही नहीं इन दोनों के बारे में कहा जाता है कि दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। बता दें कि आज जहां दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइंस में गिनी जाती हैं। वहीं निहार को अब भी कोई खास पहचान नहीं मिली है। शायद यह वही रीजन है, जिसकी वजह से दीपिका ने निहार को छोड़ दिया।

7. आलिया भट्ट और अली ददरकर

अली ददरकर वैसे तो आलिया के बचपन के दोस्त हैं। लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। लेकिन फिल्मों में आते ही आलिया ने अली से दूरियां बना ली।

8. कंगना रानौत और निकोलस लैफर्टी

कंगना ने अपने करियर पर फोकस करने के लिए ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड निकोलस को छोड़कर आगे बढ़ना बेहतर समझा।

9. सिद्धार्थ मल्होत्रा और निकोल मायेर

सिंगल समझे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा दक्षिण अफ्रीका की मॉडल निकोल मायेर को डेट कर चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के हिट होते ही इन्होंने निकोल को छोड़ दिया।

10. सोनम कपूर और साहिर बैरी

सोनम कपूर और उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड साहिर बैरी भी एक-दूसरे को डेट केर चुके हैं। लेकिन करियर को आगे बढ़ने के लिए सोनम अलग हो गई।

Tags:    

Similar News