कोरोना: कनिका की चौथी रिपोर्ट आई चौंकाने वाली, जानकर हो जाएंगे दंग

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस बरकरार है। आठवें दिन भी उन्हें बीमारी से छुटकारा नहीं मिला है। उनमें वायरस का लोड बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को भी लखनऊ में कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला है।

Update: 2020-03-29 02:25 GMT

लखनऊ: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस बरकरार है। आठवें दिन भी उन्हें बीमारी से छुटकारा नहीं मिला है। उनमें वायरस का लोड बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को भी लखनऊ में कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।

लंदन से लौटीं कनिका का जश्न देशभर में छा गया। होम क्वारंटाइन नियमों की धज्जियां उड़ाकर हाई प्रोफाइल पार्टीयां कीं। तबियत खराब होने पर 19 मार्च को शालीमार गैलंंट आवास से उनका सैंपल कलेक्शन किया गया। केजीएमयू में 20 मार्च को जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन में मीरा राजपूत को आया ‘MYOM’ आइडिया, जानिए क्या है इसका मतलब….

इसके बाद हड़कंच मच गया। उनके संपर्क में आए मंत्री, सांसद अभी भी होम क्वारंटाइन में हैं। इसके बाद पीजीआइ में दो और टेस्ट किए गए। सभी में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह भी पढ़ें...33 साल बाद फिर से ‘रामायण’ के प्रसारण से लोगों में खुशी, शो देखने सपरिवार बैठे लोग

अब शुक्रवार को कनिका की अब तक कि चौथी रिपोर्ट आई। इसमें भी उनके शरीर में वायरस की पुष्टि हुई है। कनिका की केजीएमयू में एक व पीजीआइ में तीन जांचें हो चुकी हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए गए हैं। हालत स्थिर है।केजीएमयू में कुल 59 टेस्ट किए गए। सभी निगेटिव आए हैं।

यह भी पढ़ें...एक हफ्ते में 102 प्राइवेट फ्लाइट्स की लैंडिंग, इस तरह भारत लौटे ये रईस

इसके अलावा पीजीआइ में दो टेस्ट किए गए। कनिका का पॉजिटिव व एक अन्य का निगेटिव आया है। वहीं लखनऊ में सात दिन से कोई नया मरीज पॉजिटिव नहीं आया है। केजीएमयू में सात कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। पीजीआइ में कनिका पॉजिटिव हैं। दूसरा एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। लोक बंधु अस्पताल में 40 क्वारंटाइन में हैं।

Tags:    

Similar News