RCB को जिताना है, जीत का जश्न मनाना है, धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है

Update: 2016-05-19 10:35 GMT

बैंगलुरू: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। खबरों की माने तो दोनों फिर से करीब आ रहे हैं। खबर है कि दोनों ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत को साथ में सेलीब्रेट किया।

14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुजरात लायंस को हराया था। जिसका जश्न मनाने विराट और अनुष्का एक जापानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। यहां दोनों ने जापानी शेफ के साथ एक फोटो भी खींची।

कुछ समय पहले भी दोनों को मुंबई में डिनर डेट करते हुए देखा गया था। बता दें कि विराट और अनुष्का में से दोनों ने ही कभी ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की थी लेकिन दोनों के बीच कुछ मनमुटाव जरूर था।

Tags:    

Similar News