सलमान खान के घर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, हुई गिरफ़्तारी

सलमान के बंगले की देखरेख करने की जानकारी मुंबई पुलिस को एक मुखबिर ने दी थी। जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला।

Update: 2023-07-27 11:55 GMT

मुंबई: अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने बुधवार को सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें— सलमान खान की खास 3 लड़कियां! ये देखकर आपको भी चल जाएगा पता

बता दें कि सलमान के बंगले की पिछले 20 साल से देखरेख कर रहा था लेकिन ये शख्स मुंबई पुलिस का वांटेड क्रिमनल है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। इसकी उम्र 62 साल है। इस शख्स पर जबरन चोरी और मारपीट के मामला दर्ज था। वह इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें— झटका: 150 ट्रेन और 50 स्टेशन होंगे प्राइवेट, तैयारी में मोदी सरकार

सलमान के बंगले की देखरेख करने की जानकारी मुंबई पुलिस को एक मुखबिर ने दी थी। जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई उसके बाद बुधवार शाम को गिरफ्तारी हुई।

Tags:    

Similar News