DeepVeer Baby Name: दीपिका-रणवीर ने किया अनाउंस, ये नाम रखेंगे अपनी लाडली का

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर अपनी नन्ही प्रिंसेज का इस दुनिया में स्वागत किया है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-09-08 10:03 GMT

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name (Photo- Social Media)

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name: बॉलीवुड के बेहद ही प्यारे कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है, जी हां! दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर यानी कि आज एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब तक सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई थी, लेकिन अब तो न्यूली पेरेंट्स ने खुद भी बेबी गर्ल के आने की खबर साझा कर दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर अपनी नन्ही प्रिंसेज का इस दुनिया में स्वागत किया है।

दीपिका-रणवीर के घर आई बिटिया रानी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशी आज के दिन यकीनन सातंवे आसमान पर होगी, क्योंकि आज से इस कपल की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आ चुका है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक नन्ही प्रिंसेज के माता-पिता बन चुके हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद ही प्यारा पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के उस पोस्ट में लिखा हुआ है वेलकम बेबी गर्ल । साथ ही आज की तारीख के साथ ही दीपिका और रणवीर का नाम भी लिखा है।

अपनी लाडली का ये नाम रखेंगे दीपिका-रणवीर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में जैसे ही खबर आई कि इनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है, फैंस और सेलेब्स कपल को बधाईयां देने में जुट चुके हैं। सोशल मीडिया पर बधाईयां और शुभकामाओं की बारिश होने लग गई है। वहीं कुछ फैंस तो उन्हें बेबी गर्ल के लिए नाम भी सजेस्ट करने लग गए हैं। जी हां! रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस का कहना है कि इन्हें अपनी बेटी का नाम राविका रखना चाहिए, जो दीपिका और रणवीर के नाम के नाम से बना शब्द है। अब देखना होगा कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेबी गर्ल का क्या नाम रखेंगे, राविका के अलावा भी फैंस कई सजेशन दे रहें हैं। फिलहाल अब फैंस उस पल का इंतजार कर रहें हैं, जब रणवीर और दीपिका अपनी लाडली का चेहरा दिखायेंगे और नाम भी ऐलान करेंगे।

Tags:    

Similar News