Bhojpuri Special: ऑडिशन से नहीं, बल्कि पहली बार ऐसी बनी थी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी, बेहद दिलचस्प है किस्सा

Bhojpuri Special: भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां ऐसी बनीं हैं कि अब तो महज उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। यहां तक की रीयल लाइफ में भी फैंस के बीच उनकी डेटिंग को लेकर जमकर अफवाहें उड़ चुकी हैं।

Update: 2023-05-07 10:10 GMT
Amrapali Dubey Nirahua (Photo- Social Media)
Bhojpuri Special: भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां ऐसी बनीं हैं कि अब तो महज उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। यहां तक की रीयल लाइफ में भी फैंस के बीच उनकी डेटिंग को लेकर जमकर अफवाहें उड़ चुकी हैं। उन्हीं में से एक जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भी है।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी है भोजपुरी दर्शकों की फेवरेट

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे एकसाथ कई हिट फिल्में और सुपरहिट गानों में काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी सालों से पर्दे पर राज करती आ रही है और आज भी यही हाल है, जब भी दोनों का साथ में कोई प्रोजेक्ट आता है तो स्क्रीन पर तहलका मच जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑन केमिस्ट्री में दर्शक इस कदर डूब जाते हैं कि उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता।

पहली बार इस फिल्म में नजर आए थे निरहुआ और आम्रपाली

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के चाहने वाले तो लाखों लोग हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों पहली बार किस फिल्म में एकसाथ नजर आए थे और उसे कैसा रिस्पॉन्स मिला था, अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल दोनों पहली बार एकसाथ फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" में नजर आए थे। इस फिल्म ने स्क्रीन पर बवाल मचा दिया था, साथ ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

निरहुआ ने खुद आम्रपाली को किया था कास्ट

क्या आपको पता है कि निरहुआ ने अपनी फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" के लिए आम्रपाली दुबे को खुद कास्ट किया था। जी हां!! आम्रपाली दुबे को इस फिल्म के लिए कास्ट करने का बेहद ही दिलचस्प किस्सा है। दरअसल निरहुआ अपनी फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" के लिए फीमेल लीड की तलाश में थे, फिल्म के लिए कई लड़कियों के ऑडिशन लिए जा रहे थे, तभी उनके दोस्त संतोष शुक्ला ने निरहुआ को आम्रपाली दुबे के बारे में बताया, फिर दोनों की बातचीत हुई और आम्रपाली ने निरहुआ को उनके कुछ शोज के लिंक भेजे।

बिन ऑडीशन ही आम्रपाली को कर लिया था कास्ट

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे का ऑडीशन नहीं लिया था, बल्कि आम्रपाली द्वारा भेजे गए शोज को ही उन्होंने पूरी रात देखा और फिर सुबह ही डायरेक्टर को कॉल कर बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए आम्रपाली दुबे को कास्ट कर लिया है। इस तरह से दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई थी और आज तक धमाल मचाए हुए है।

आम्रपाली और निरहुआ की शादी को लेकर भी उड़ चुकी है अफवाह

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की केमिस्ट्री फैंस के दिलों में कुछ इस कदर समा गई थी कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी एकसाथ देखना चाहते थे। वहीं दोनों की शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस से इतना प्यार मिला है कि अबतक न जाने कितने अवॉर्ड इस जोड़ी ने अपने नाम कर लिया है।

जहां एक तरह दिनेश लाल यादव शादी कर चुके हैं वहीं आम्रपाली अभी भी सिंगल ही हैं, ऐसे में आज भी कभी-कभी इनकी शादी को लेकर अफवाहें उड़ जाती हैं। वाकई इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखते बनता है। शादी और डेटिंग को लेकर उड़ रही लगातार अफवाहों के बीच आम्रपाली और निरहुआ ने हमेशा ही एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है और आज भी इनकी दोस्ती कायम है, दोनों अधिकतर ही एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं।

Tags:    

Similar News