महेश भट्ट की महबूबा: इन अभिनेत्रियों से रहा नाता, बेटी से भी कर लेते शादी...

महेश भट्ट को उनकी अलग अंदाज की फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा महेश भट्ट अक्सर खबरों में रहते हैं। कई बार वो विवादों में भी रह चुके हैं। 

Update: 2020-09-20 05:51 GMT
महेश भट्ट को उनकी अलग अंदाज की फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा महेश भट्ट अक्सर खबरों में रहते हैं। कई बार वो विवादों में भी रह चुके हैं। 

मुंबई :आज महेश भट्ट अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। यानि 20 सितंबर को आज बर्थडे है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर और बेटी पूजा भट्ट संग एक फोटो को लेकर कॉन्ट्रवर्सी में रहे। सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने के चलते भी इन्हें कई बार ट्रोल्स होना पड़ा। पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी इन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें। महेश भट्ट को उनकी अलग अंदाज की फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा महेश भट्ट अक्सर खबरों में रहते हैं। कई बार वो विवादों में भी रह चुके हैं।

Full View

परवीन बाबी से शुरू होकर रिया तक की कंट्रोवर्सी

महेश भट्ट को कॉलेज में लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था। शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरन भट्ट रखा। उनसे दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। पहली शादी के कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट का फेमस हॉट एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस संबंध से बाद में महेश भट्ट ने खुद को अलग कर लिया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बाद परवीन बाबी को मेडिकल कंडीशन से गुजरना पड़ा था और उनकी लव स्टोरी का दुखद अंत हुआ था। महेश भट्ट ने बाद में इस पर फिल्म बनाई थी। वो लम्हे नाम की इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया था।

यह पढ़ें...कर्मचारियों को झटका: इन कंपनियों में कभी भी हो सकती है छंटनी, हो जाएं तैयार

Full View

पूजा भट्ट संग किसिंग फोटो

महेश भट्ट 80 के दशक में उस वक्त विवादों में आए थे जब अपनी बेटी पूजा के साथ एक मैगजीन के लिए किस करते हुए उनकी एक फोटो कवर पर आई थी। इस किस पर विवाद हुआ था। महेश भट्ट ने उस वक्त बयान दिया था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो शादी कर लेते।

Full View

शराब व शबाब

शराब के नशे और महेश भट्ट को लेकर भी कई कहानियां बॉलीवुड में आम रही हैं। हालांकि, महेश भट्ट ने बाद में जाकर खुलासा किया कि सोनी राजदान से उनकी दूसरी बेटी के जन्म के बाद छोड़ा

Full View

कंगना ने भी लगाए आरोप

महेश भट्ट ने कंगना रनौत को 2006 में लॉन्च किया था फिल्म गैंगस्टर से कंगना की लॉन्चिंग हुई थी। सुशांत केस के बाद कंगना ने महेश भट्ट पर आरोप लगाए। कंगना का कहना है कि जब धोखा नाम की एक फिल्म उन्होंने महेश भट्ट के प्रोडक्शन के तहत करने से मना कर दिया था तो भट्ट ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जिसे पूजा भट्ट ने रोका।

यह पढ़ें...बिग बॉस-14: सलमान ने तोड़े कमाई के रिकार्ड, अब एक एपिसोड की लेंगे इतनी फीस

महेश भट्ट की रिया संग वायरल चैट

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाकर सभी को दिवंगत एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद महेश भट्ट संग रिया चक्रवर्ती के कुछ वीडियो सामने आए थे।

Full View

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने कबूल किया था कि वे 8 जून को एक्टर के घर से चली गई थीं। सुशांत के घर को छोड़ने के बाद रिया ने भट्ट से चैट की थी। उसी चैट में सामने आया था कि सुशांत के घर से निकलने के बाद रिया ने कहा था कि वे अब मूव ऑन कर चुकी हैं, अब वे पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी। महेश भट्ट ने भी उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी थी। इससे पहले 2018 में रिया और महेश भट्ट की एक फोटो वायरल हुई थी।

Tags:    

Similar News