महाभारत और रामायण के बाद अब इन धारावाहिकों की भी दूरदर्शन पर वापसी

देश में कोरोना लॉकडाउन की वजह से 90 के दशक के मशहूर शो चाणक्य और शक्तिमान का दूरदर्शन चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। तो वहीं दूरदर्शन नेशनल और डीडी भारती पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू हो चुका है।

Update: 2020-03-30 16:28 GMT

नई दिल्ली: देश में कोरोना लॉकडाउन की वजह से 90 के दशक के मशहूर शो चाणक्य और शक्तिमान का दूरदर्शन चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। तो वहीं दूरदर्शन नेशनल और डीडी भारती पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू हो चुका है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है।

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि दूरदर्शन पर पांच शो प्रसारित किए जाएंगे। इसमें चाणक्य, उपनिषद गंगा, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमति और कृष्णा काली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग में हार गये ये दिग्गज स्टार्स, कहा- दुनिया को अलविदा…

पब्लिक डिमांड पर चाणक्य के 47 एपिसोड, जिसे चंद्रप्रकाश द्वेदी ने निर्देशित किया है, डीडी भारती पर अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू होगा। इसका प्रसारण दोपहर के समय में किया जाएगा। उपनिषद गंगा के 52 एपिसोड, जिसे चिन्मया मिशन ट्रस्ट ने प्रोड्यूस और चंद्रप्रकाश द्वेदी ने निर्देशित किया है, डीडी भारती पर अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगा। इसका प्रसारण भी दोपहर के समय में ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...दिल्ली के जमात में आए 10 लोगों की कोरोना से मौत, क्वारंटीन में 1200, मचा हड़कंप

दूरदर्शन नेशनल चैनल पर दोपहर 1 बजे शक्तिमान का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मुकेश खन्ना मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। श्रीमान श्रीमति, जो कि एक कॉमेडी शो है, इसका प्रसारण दूरदर्शन नेशन चैनल पर दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

इसके अलावा कृष्णा काली के 18 एपिसोड डीडी नेशनल पर रात 8 बजे प्रसारित किए जाएंगे। रामायण और महाभारत के बाद इस रविवार से ब्योमकेश बक्शी, सर्कस, हम हैं न और तू तोता मैं मैंना का भी प्रसारण शुरू हो चुका है। और लोग अब जंगल बुक के प्रसारण की भी डिमांड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना संकट: भारत ने की बड़ी तैयारी, चीन से खरीदेगा हजारों वेंटिलेटर

चाणक्य और शक्तिमान दोनों ही 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक हैं। चाणक्य का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। साल 1991 में शुरू होने वाला ये सीरियल अब दूरदर्शन के डीडी भारती पर प्रसारित होगा।

बात दें कि 90 के दशक में मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान बच्चों का सबसे पसंदीदा शो के रूप में मशहूर हुआ था. इस शो को प्रारम्भ करने की फिर से डिमांड है। कोरोनावायरस के फैलते प्रकोप के कारण देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जहां रामायण महाभारत व अन्य कई पुराने चर्चित धारावाहिक प्रारंभ हो चुके हैं वहीं लोगों खासकर बच्चों को घर में बांधे रखने के लिए शक्तिमान शो फिर से प्रारम्भ करने की मांग उठ रही है। सभी की मांग पर शीघ्र ही शक्तिमान टीवी पर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें...पलायन पर अखिलेश ने उठाई ये मांग, कहा-सपा जरूरतमंदों की मदद में लगी

मुकेश खन्ना ने बताया कि बहुत जल्द शक्तिमान का सीक्वल भी आने वाला है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों में हम शक्तिमान के दूसरे एडिशन पर कार्य कर रहे हैं। हम शक्तिमान का सिक्वल इसलिए बना रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बाद में क्या हुआ। उन्होंने बताया कि मुझे लगता है जैसे ही परिस्थितियां बदलेगी, हम बहुत जल्द शो लेकर आएंगे।

Tags:    

Similar News