Eid 2023 in Bollywood: ईद में इन बॉलीवुड मोहतरमाओं का पहनावा सबसे अच्छा, खूबसूरत दिखना है तो फॉलो करें ये लुक्स

Eid 2023 in Bollywood: आज हम यहां आपको बॉलीवुड की उन मोहतरमाओं के लुक को दिखाएंगे, जो ईद पर कैरी करने के लिए बेस्ट हैं। आप चाहे तो इसे ट्राई कर सकती हैं। आइए दिखाते हैं।

Update: 2023-04-18 15:54 GMT
Eid 2023 in Bollywood (Image Credit: Instagram)

Eid 2023 in Bollywood: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। ईद के मौके पर आप बॉलीवुड स्टाइल में भी शरारा वियर कर सकती हैं। ईद के मौके के लिए इस तरह का ड्रेस एकदम परफेक्ट है। तो आइए आपको बताते हैं कि ईद के लिए आप कौन-सी एक्ट्रेसेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

आइवरी शरारा - सारा अली खान

आप सारा अली की तरह आइवरी शरारा भी पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर का शरारा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस पर काफी अच्छी कढ़ाई भी की गई है, जो एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा रही हैं। आप चाहे तो एक्ट्रेस का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

शरारा सूट - श्रद्धा कपूर

आप श्रद्धा कपूर की तरह भी शरारा सूट पहन सकती हैं। इस तरह के शरारा सूट से आपको क्लासिक लुक मिलेगा। एक्ट्रेस ने इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए हैं। ग्रे शरारा में एक्ट्रेस पर काफी प्यारी लग रही हैं। यह ड्रेस ईद के लिए परफेक्ट है। आप चाहे तो इसे ट्राई कर सकती हैं।

लेमन शरारा - मृणाल ठाकुर

इस तस्वीर में मृणाल ठाकुर लेमन शरारा पहने नजर आ रही हैं। शरारा नेकलाइन पर फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉएडरी की गई है। इसके साथ मैचिंग कॉटन सिल्क साटन शरारा और कढ़ाई वाला ऑर्गेना दुपट्टा काफी सुंदर लग रहा है। आप चाहे तो इसे ईद के खास मौके पर कैरी कर सकती हैं।

रेड शरार - आलिया भट्ट

आप आलिया भट्ट की तरह रेड शरारा भी वियर कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस शरारा को ऑर्गेना दुपट्टे के साथ वियर किया है। इसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया है। इयरिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। चाहे तो आप भी इस ड्रेस में खूबसूरत लग सकती हैं।

Tags:    

Similar News