बॉलीवुड को झटका: नहीं रही ये मशहूर कोरियोग्राफर, माधुरी, श्रीदेवी को सिखाया था डांस

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

Update: 2020-07-03 02:14 GMT

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

 

यह पढ़ें...दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव, देश इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

 

सरोज खान 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो नेगेटिव आया था।उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। काम की बात करें तो उन्होंने सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों मेें काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।

 

यह पढ़ें.कोरोना काल में भारी घाटे से जूझ रहा UP परिवहन निगम, अब उठाया ये कदम

 

कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ

हिंदी सिनेमा के कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय सरोज खान को जाता है। विशेष रूप से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की फिल्मों के हिट गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी जाना जाता है। सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है। देवदास का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर तेजाब फिल्म का गाना एक दो तीन और जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे गीतों को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है। 71 वर्षीय सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी।

सरोज खान ने 'तेजाब' के 'एक दो तीन ', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा, फिल्म 'सैलाब' का 'हमको आजकल है इंतजार', फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 'कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात', फिल्म 'चालबाज' का गाना 'हवा हवाई', फिल्म चांदनी के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' व 'ओ मेरी चांदनी', फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' वे 'जरा सा झूम लूं मैं ' फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला.', फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'ये इश्क हाये' आदि जैसे अनगिनत हिट गानों की कोरियोग्राफी की और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की।उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। सरोज खान ने 4 दशक से अधिक 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ किया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News