अभी-अभी इस मशहूर सिंगर का हुआ भीषण एक्सीडेंट, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता अमेरिका से अपना शो खत्म करके गुरुवार को भारत पहुंचीं।

Update: 2019-11-15 07:36 GMT

मुंबई: मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता अमेरिका से अपना शो खत्म करके गुरुवार को भारत पहुंचीं।

जिसके बाद वो अपने पति विजय माली के साथ अपने नासिक वाले घर के लिए निकलीं। मुंबई-नासिक हाइवे पर शाहपुर गांव के पास उनकी गाड़ी एक ऑयल टैंकर से टकरा गई।

इस एक्सीटेड में गीता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उनके पति विजय गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें...बुरा फंसी ये एक्ट्रेस! 4 साल के मासूम के चक्कर में दर्ज हो गई शिकायत

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी। उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं।

बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं। गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी।

गीता नासिक की एक उभरती हुई प्रतिभा थीं। उनकी आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी।

ये भी पढ़ें...कतई जहर! बैकलेस गाउन में हॉट एंड बोल्ड में नजर आई ये एक्ट्रेस

Tags:    

Similar News