Youtuber Armaan Malik की तीन पत्नियों का सच, जानें कौन है वो लड़की जिससे यूट्यूबर ने 17 साल की उम्र में की थी शादी

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों के बारे में तो आप जानते ही होंगे! लेकिन क्या आपको पता है अरमान की दो नहीं बल्कि तीन पत्नियां है। जी हां...आइए आपको बताते हैं क्या है सच?

Update: 2023-07-07 01:30 GMT
Youtuber Armaan Malik (Image credit: Instagram)

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन किसी ना किसी कारण से यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। अपनी दो पत्नियों को लेकर तो वो हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन आपको आज हम यूट्यूबर का एक ऐसा सच बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये इंसान क्या करके मानेगा? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

अरमना मलिक की तीन पत्नियों का सच

अभी तक आपको यही पता था कि अरमान मलिक की दो पत्नियां है। एक पायल और दूसरी कृतिका, लेकिन नहीं अरमान ने दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की हैं। जी हां...इस बात का खुलासा अरमान की दोनों पत्नी पायल और कृतिका ने अपने एक व्लॉग में किया था। इस व्लॉग में पायल और कृतिका गुस्से में कहती हैं कि ''कुछ लोग हमारी फैमिली में फूट डालो और राज करो वाले काम कर रहे हैं। हमारे ही लोग हम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपको बता दें कि अरमान ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं।''

17 की उम्र में हुई थी अरमान की पहली शादी

इस व्लॉग में पायल ने खुलासा किया था कि ''अरमान मलिक की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई ती। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए थे। दोनों का तलाक भी हो चुका है और इस केस में हमने अपना बहुत कुछ खो दिया था। कल हो सकता है कि मेरी और अरमान की नहीं बनेगी तो हम भी अलग हो जाएंगे।'' आपको बता दें कि अरमान को उनकी पहली पत्नी सुमित्रा से दो बच्चे हैं।

अक्सर शादी को लेकर ट्रोल होते हैं अरमान

बता दें कि अरमान मलिक भले अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंड करते हो, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। वह अक्सर दो शादी करने को लेकर ट्रोल होते हैं। हालांकि, इस बात से उनकी दोनों पत्नियों को कोई दिक्कत नहीं है और दोनों साथ में खुशी-खुशी रहते हैं। बता दें कि अरमान अपने व्लॉग में अपने परिवार और लाइफ से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं, जिसे देखना लोग पसंद भी करते हैं। यही कारण है कि अरमान की एक वीडियो पर लाखों-लाखों के व्यूज आते हैं और वो महीने का 15 से 18 लाख रुपए केवल यूट्यूब पर वीडियो डालकर कमाते हैं।

Tags:    

Similar News