Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के एक खुलासे से बॉलीवुड में मचा बवाल! बेहद शर्मनाक है ये किस्सा

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस के इस खुलासे से बॉलीवुड में बवाल मच गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-05-24 10:52 GMT
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी काबिलियत का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक ऐसा चौका देने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि जब उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, तो एक बार एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के सेट पर असहज कर दिया था। प्रियंका डायरेक्टर की उस हरकत से इतना गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने उस फिल्म को करने से भी मना कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि ये किस्सा साल 2002 के आसपास का है। इस फिल्म में उनका किरदार ऐसा था, जो अंडरकवर हो जाता है और जब फिल्म में लड़कियां अंडरकवर होती हैं, तो उनका किरदार एक लड़के को बहकाने का होता है, लेकिन वहां मौजूद डायरेक्टर का कहना था कि उन्हें उनका अंडरवियर देखना है।

प्रियंका ने फिल्म से कर लिया था किनारा

प्रियंका ने आगे बताया कि उन्होंने डायरेक्टर ने यह बात उनसे नहीं, बल्कि उनके सामने मौजूद उनके स्टाइलिस्ट से कही थी। तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका टैलेंट कोई मायने नहीं रखता है, जिसके दो दिन बाद खुद प्रियंका चोपड़ा ने उस फिल्म को ठोकर मार दी थी। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड से इस तरह के किस्से सुनने के मिले हों। इससे पहले, भी कई एक्टर और एक्ट्रेस इस तरह के खुलासे कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

इसी के साथ प्रियंका रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।

Tags:    

Similar News