Sapna Choudhary Video: हरियाणवी क्वीन सपना ने मटकाई अपनी कमर , जगमगा उठा पूरा हॉल

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिये सपना का ये धमाकेदार परफॉरमेंस।

Update: 2022-07-08 15:30 GMT

Sapna Choudhary Dance Video (Image Credit-Social Video)

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमे सपना स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं हैं। वहीँ उनका ये गाना उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। और उनके लटके झटकों पर फ़िदा हो रहे हैं,आप भी देखिये सपना का ये धमाकेदार परफॉरमेंस।

सपना जब भी स्टेज पर आतीं हैं तो वो आग लगा देती हैं वहीँ अब उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमे सपना की परफॉरमेंस देखकर उनके फैंस अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट ऑन करके उनके अप्प्लॉज़ करते नज़र आ रहे हैं। सपना 'पानी लावे निक्कर निक्कर (Panni Lawe Nikkar Nikkar)' गाने पर मदमस्त होकर डांस कर रहीं हैं। वहीँ सपना का ये गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

सपना चौधरी हमेशा से ही अपने लटकों झटकों से अपने फैंस को दीवाना बना देती हैं। सपना ने अपने करियर की शुरुआत ऑकेस्ट्रा में डांस परफॉर्म करने से की थी और धीरे धीरे वो आज सभी के दिलों में छाह गयी हैं। उन्हें असली पहचान दिलाई बिग बॉस ने जिसके बाद घर घर सपना को पहचान मिली और फिर वो अपने करियर में सफलता की सीढिया चढ़ती चली गईं। सपना आज भले ही सुपर स्टार बन गयी हों लेकिन वो अपनी जड़ों से जुडी हैं आज भी वो स्टेज शोज़ करती हैं। जिससे उनके फैंस उन्हें और भी ज़्यादा प्यार करते हैं। वैसे समय समय पर ट्रोलर्स भी उनपर निशाना साधते रहते हैं लेकिन सपना भी उन्हें मुँह तोड़ जवाब देना जानतीं हैं।

Full View

फिलहाल सपना का डांस वीडियो हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। वो अपने देसी अंदाज़ में डांस करती नज़र आ रही हैं और बड़ी ख़ूबसूरती से ठुमके लगा रही हैं। आप भी देखिये सपना का ये प्यारा अंदाज़। सपना का स्वैग ऐसा है कि कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके आगे फीकी नज़र आतीं हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सपना अपनी परफॉरमेंस शुरू करतीं हैं तो पूरा हॉल मोबाइल फ्लैश से जगमगा उठा। हर कोई सपना का वीडियो बनाने लगा। 

Tags:    

Similar News