Pranjal Dahiya: प्रांजल की अदाएं देख फिदा हुआ फैंस, कहा- 'परी फलक से जमी पर उतरी है'

Haryanvi Singer Pranjal Dahiya: सोशल मीडिया पर हरियाणवी सिंगर प्रांजल दहिया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-04-24 16:17 GMT

Haryanvi Singer Pranjal Dahiya Latest Video: इन दिनों हरियाणवी सिंगर प्रांजल दहिया अपने गानों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल यह है कि प्रांजल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान बन चुकी हैं। फैंस उनके गाने ही नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती पर भी फिदा हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सिंगर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक्सप्रेशन देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

वायरल हुआ प्रांजल दहिया का वीडियो

दरअसल, प्रांजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रांजल पिंक टॉप एंड ब्लू जींस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में प्रांजल 'हरियाणा हुड' गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में प्रांजल के एक्सप्रेशन और उनकी खूबसूरती वाकई दिल को घायल करने वाले हैं। फैंस भी सिंगर की इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अब जैसे ही प्रांजल ने ये वीडियो शेयर किया, फैंस ने कमेंट की लाइन लगा दी। जहां एक यूजर ने लिखा, 'आप कितनी सुंदर हो यार।' तो किसी ने लिखा, 'आपको भगवान ने काफी फुरसत से बनाया है।' तो किसी ने लिखा, 'आपकी खूबसूरती पर क्या कहा जाए। परी जमीन पर उतरी है।' एक ने कमेंट किया, 'आप जितना प्यारा गाती हो, उतनी ही खूबसूरत हो।'

काफी फेमस हो गई हैं प्रांजल दहिया

बता दें कि प्रांजल दहिया इंडस्ट्री में आने से पहले टिक टॉक पर वीडियो बनाया करती थीं। '52 गज का दामन' गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस की तुलना अब सपना चौधरी से की जाने लगी है। मात्र 3 महीने में 45 करोड़ से ज्यादा व्यूज देकर एक्ट्रेस हरियाणा की शान बन गई हैं। इन दिनों प्रांजल दहिया का गाना ‘बालम थानेदार’ सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इस गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि उन्होंने 'कबूतर', 'ऊंची हवेली' जैसे गानों में भी काम किया है।

Tags:    

Similar News