Hrithik Roshan : ऋतिक रोशन के फैन्स को भी उनके निजी जीवन की ये बातें नहीं मालूम होगी, जाने अभिनेता के डार्क सिक्रेट्स के बारे में

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक स्टार और शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-10 06:20 GMT

Hrithik Roshan : बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक स्टार और शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आज ऋतिक रोशन का जन्मदिन है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) पर उनका फर्स्ट लुक आज उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में सह-कलाकार के रूप में अभिनेता सैफ अली खान और राधिका आप्टे हैं। यह तमिल फिल्म 'वेधा' की हिंदी रिमेक है।

30,000 से ज्यादा लड़कियों ने ऋतिक को शादी का प्रस्ताव भेजा

किसी अभिनेता का फीमेल फैन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन बात जब अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की हो रही हो,तो यह बहुत बड़ी बात बन जाती है। जी हां, ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके फीमेल फैन की संख्यो बहुत बड़ी है। पहली फिल्म के बाद ही ऋतिक को 30 हजार से ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिले थें। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक ने अभिनय की दुनिया में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर ऋतिक ने एकबार बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें नाश्ते के लिए बहुत पीटा करते थें। क्योंकि उनके पापा पराठे, अंडे, भुरजी में जैम डालते थे। जिससे उनके मुंह का स्वाद खराब हो जाता था।

पहली बार छह साल की उम्र में फिल्म 'आशा' में काम किया था

बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने पहली बार छह साल की उम्र में फिल्म 'आशा' (Aasha Movie) में काम किया था। यह फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो 'आप के दीवाने' (Aap Ke Deewane) और 'आस-पास' (Aaspaas) फिल्म में नजर आए। ऋतिक ने 2000 में 'कहो ना प्यार है' (Kaho Na Pyaar Hai) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल (Amisha Patel) मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

'तारा रम पम पम' होती ऋतिक की पहली डेब्यू फिल्म

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) प्रीति जिंटा के साथ 'तारा रम पम पम' से डेब्यू करने वाले थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश इस फिल्म के लिए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से बात नहीं बनी। फिर ऋतिक ने इस फिल्म से डेब्यू किया।

ऋतिक के डांस की दुनिया दिवानी है

सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऋतिक मशहूर अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन के बेटे हैं। अभिनेता को उनके डांस स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हें डांस करता देख कई लोग नाचने लगते हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के साथ - साथ डांसिंग से भी फिल्मों में जान डाल देते हैं। अभिनेता ने 'धूम', 'जोधा अखबार', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'कोई मिल गया', 'सुपर 30' और 'कृष' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधानी की कहानी

एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा था कि अगर वह फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) के साथ डांस करना चाहते तो ऐसा नहीं करते. फिल्म का निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया है। फिल्म की बात करें तो विक्रम वेधा विक्रम और वेताल की कहानी पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो एक खतरनाक गैंगस्टर को पकड़कर मार डालता है। फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। पुष्कर और गायत्री ने पटकथा लिखी है और अब फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

ऋतिक रोशन की मैरिज लाइफ

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की शादी सुजैन खान से हुई थी। लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्तों की तरह साथ समय बिताते हैं। इसके अलावा ऋतिक का नाम कंगना की वजह से भी विवादों में रहा था। एक्ट्रेस ने उन पर अफेयर में धोखा देने का आरोप लगाया था।

Tags:    

Similar News