किसान नहीं आतंकी हैं: क्यों भड़क गई कंगना, सपोर्ट में आई ये स्टार

रिहाना ने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर की है। जिसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'

Update: 2021-02-03 03:28 GMT
इसके साथ ही प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट सेवा रोक दी है। अब इस आंदोलन पर इंटरनैशनल पॉप स्टार  रिहाना  की प्रतिक्रिया दी आने के बाद  एक्ट्रेस कंगना रनौत  गुस्से में  जवाब दिया है। 

मुंबई किसानों का आंदोलन अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है। किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 2 माह से अधिक समय से आंदोलन पर बैठे हैं। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को को समर्थन देते हुए ट्वीट किया।बता दे कि इस गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किला पर जमकर हंगामा हुआ है। जिसके चलते दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट सेवा रोक दी है। अब इस आंदोलन पर इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना की प्रतिक्रिया दी आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत गुस्से में जवाब दिया है।



यह पढ़ें...हिल उठा छत्तीसगढ़: बच्ची समेत तीन की हत्या, किशोरी को पत्थरों के नीचे दबाया

रिहाना को मिला ग्रेटा-स्वरा का समर्थन

रिहाना ने एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन। रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। रिहाना के इस ट्वीट को कई लोगों का समर्थन मिला , जिसमें, पर्यावरविद् ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल है।

ग्रेटा ने लिखा-





जहां एक तरफ स्वरा भास्कर ने सिंगर परफॉर्मर रिहाना के ट्वीट की प्रशंसा और समर्थन किया, वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत ने इसकी आलोचना की।



कंगना का जवाब

रिहाना के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा- इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।

यह पढ़ें...मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, चलेगी शीतलहर

इन लोगों का भी मिला समर्थन

रिहाना इंटरनेशनल सेलिब्रेटी है। किसानों के आंदोलन का समर्थन करने वाली रिहाना पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। दुनियाभर के देश खासकर ब्रिटेन से भी किसानों को समर्थन मिल रहा है। इससे पहले सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांज, स्वरा भास्कर सहित तमाम सिलेब्स ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन दिया है। वहीं, कंगना रनौत किसानों के आंदोलन का शुरुआत से ही विरोध कर रही हैं और दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी ट्विटर पर जमकर भिड़त हुई थी। लेकिन किसानों को कंगना का आतंकी कहना भी उचित नही है।

Tags:    

Similar News