Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song: इश्क विश्क रिबाउंड का पहला गाना इश्क विश्क प्यार व्यार रिलीज

Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song : शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल में उनके ही फिल्म के गाने इश्क विश्क प्यार व्यार को नए तरीके से गाया गया है.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-21 08:56 GMT

Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song

Ishq Vishk Rebound Song: शाहिद कपूर की फिल्म Ishq Vishk का सीक्वल बनने जा रहा हैं। जिसका नाम Ishq Vishk Rebound रखा गया है। इस फिल्म को लेकर चर्चा काफी दिनों से थी। और दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की कास्ट मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गई थी। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। लेकिन ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसको लेकर किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया था। अब जाकर फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया हैं।  Ishq Vishk Rebound का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है।

इश्क विश्क रिबाउंड का गाना इश्क विश्क प्यार वार ऑउट (Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song Out)-

Full View

शाहिद कपूर की फिल्म Ishq Vishk का सीक्वल बन रहा हैं, जिसका नाम इश्क विश्क रिबाउंड रखा गया है। तो वहीं इस फिल्म का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क के गाने इश्क विश्क प्यार व्यार (Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song) को ही नए तरीके से फिल्म के सीक्वल में गाया गया है। रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान, नैला ग्रेवाल अभिनीत हिंदी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का गाना 'इश्क विश्क प्यार व्यार'  को सोनू निगम, निखिता गांधी, मेलो डी ने गाया है और गाने का संगीत रोचक कोहली ने दिया है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' के गाने 'इश्क विश्क प्यार व्यार' के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखा हैं। 

इश्क विश्क रिबाउंड कब रिलीज होगी (Ishq Vishk Rebound Release Date)-

बता दे कि आज Ishq Vishk Rebound के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए फिल्म का पोस्टर साझा किया है। जिसमें फिल्म के कास्ट नजर आ रहें हैं। ये फिल्म रोमांस व कॉमेडी से भरपूर होने का दावा करती है। यदि हम फिल्म Ishq Vishk Rebound के रिलीज डेट के बारे में बाद करे, जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। तो हम आपको बता दे कि फिल्म अगले महीने यानि 21 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इश्क विश्क रिबाउंड कास्ट (Ishq Vishk Rebound Cast)-

फिल्म इश्क विश्क में रोहित श्रॉफ (Rohit Shroff) के अलावा पश्मीना नजर आ रही हैं व इनके अलावा फिल्म में और दो कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जिनका नाम Jibraan Khan और Naila Grrewal, रोहित श्रॉफ इसके अलावा जान्हवी कपूर व वरूण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा रोहित श्रॉफ अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News