Anjali Arora Video: अंधेरे में अंजली अरोड़ा ने लड़के के साथ बनाया वीडियो, लोगों जमकर उड़ाया मजाक

Anjali Arora Video: सोशल मीडिया क्वीन अंजली अरोड़ा का इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल उस वीडियो में एक्ट्रेस अंधेरे में एक लड़के के साथ डांस करते नजर आ रहीं हैं।

Update:2023-07-08 11:49 IST
Anjali Arora Video (Photo- Social Media)
Anjali Arora Video: सोशल मीडिया क्वीन अंजली अरोड़ा का इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल उस वीडियो में एक्ट्रेस अंधेरे में एक लड़के के साथ डांस करते नजर आ रहीं हैं। अंजली का यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने जमकर एक्ट्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है, और अब तो वीडियो भी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा है।

अंजली अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल

अंजली अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कच्चा बादाम गाने से सुर्खियों में आई अंजली अरोड़ा की पॉपुलैरिटी दिनों दिन तेजी से बढ़ रहीं हैं। पॉपुलैरिटी के साथ ही उनके चाहने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, और इस बात की गवाही तो उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या ही दे रहीं है। अंजली अरोड़ा एक ऐसी सोशल मीडिया क्वीन हैं, जिनका हर पोस्ट खुद ब खुद सुर्खियों में आ जाता है।
इसी बीच हॉट एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक लड़के के साथ अंधेरे में बेहद ही प्यारा डांस करते दिखाई दे रहीं हैं।

व्हाइट फ्रॉक में लग रहीं बेहद हसीन

अंजली अरोड़ा के इस वीडियो की बात करें तो उस वीडियो में उनका लुक कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है, जी हां!! उन्होंने व्हाइट कलर की बेहद ही प्यारी फ्रॉक पहनी हुई है, जिसमें वह एक डॉल की तरह लग रहीं हैं वहीं उनके साथ डांस कर रहा वह शख्स भी उनसे मैचिंग करता हुआ व्हाइट शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहा है। अंजली उस शख्स के साथ "अपना बना ले" गाने पर बेहद ही रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहीं हैं।

वीडियो पर फैंस ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

अंजली अरोड़ा के हर पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आने तय हैं और इस पोस्ट पर भी भला फैंस कैसे रिएक्ट न करते। जहां फैंस अंजली के डांस की तारीफ करते दिखे, वहीं कुछ नेटीजेंस ने अंजली का जमकर मजाक भी उड़ाया। कुछ ने तो उनके वेट पर ही कमेंट कर दिया है, तो किसी ने उनके डांस को बकवास कहा।

अंजली अरोड़ा वर्क फ्रंट

अंजली अरोड़ा रियलिटी शो "लॉकअप" का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी, इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं हैं। वहीं जल्द ही उनके कई और म्यूजिक भी रिलीज होने की लाइन में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News