बर्थ डे स्पेशल : 16 साल में इस ऐक्ट्रेस ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, ऐसी बनीं सुपरस्टार

Update:2018-08-05 10:37 IST

मुंबई: काजोल बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दमदार अदाकारी के बल पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। काजोल ने अपना 44वां जन्मदिन (5 अगस्त) को मनाया। भले ही वो स्टार किड थीं, लेकिन आज काजोल जिस मुकाम पर हैं, वो उनकी मेहनत का ही नतीजा है। स्कूल में पढ़ते हुए ही उन्हें पहला ब्रेक मिल गया था।newstrack.com आज आपको काजोल की अनटोल्ड स्टोरी के बारे में बता रहा है।

ये भी पढ़ें...मैडम तुसाद म्यूजियम में अब काजोल की भी मोम प्रतिमा

ऐसे बीता था बचपन

साधारण लुक्स वाली काजोल का जन्म बंगाली-मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता शोमू मुखर्जी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, जबकि मां तनुजा जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस। काजोल की एक छोटी बहन तनीषा भी हैं। काजोल की शुरुआती पढ़ाई पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में हुई। पढ़ाई में तेज काजोल को डांस और एक्टिंग में बचपन से ही रुचि थी। कम उम्र में ही उनके माता-पिता अलग हो गए। काजोल की ज्यादातर देखभाल मां तनुजा और उनके परिवारवालों ने की है। हालांकि, बोर्डिंग में रहने के कारण माता-पिता के बिगड़ते रिश्तों का असर उनपर नहीं पड़ा।

 

16 साल में की करियर की शुरुआत

काजोल की पहली फिल्म ‘बेखुदी’ थी, जो 1992 में आई थी। इस वक्त काजोल महज 16 साल की थीं। 1993 में उन्हें इंडस्ट्री के न्यू एक्टर रहे शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ मिली। फिर सुपरहिट रही और यहीं से काजोल का करियर भी चल पड़ा। साधारण लुक्स के बावजूद काजोल ने सिर्फ एक्टिंग के दम पर कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

गुंडाराज से शुरु हुई थी लव स्टोरी

महज 16 साल की उम्र में करियर शुरू करने के बाद काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ ही सालों में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी थीं। 24 फरवरी, 1999 में अजय देवगन से शादी कर काजोल ने मीडिया और फैन्स को चौंका दिया था। दोनों की लव-स्टोरी फिल्म ‘गुंडाराज’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। अजय के अनुसार, हमारी कहानी में आकर्षण नहीं, बल्कि सच्चा प्यार था। काजोल औऱ अजय के दो बच्चे, बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।

ये भी पढ़े...अजय देवगन ने खोली असली पोल, बोले- इसीलिए नहीं करता ‘काजोल’ के साथ ‘फिल्म’

सुर्खियों में रही शादी

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कहा गया कि इस कपल में कोई समानता नहीं है, काजोल ने करियर के पीक पर शादी का फैसला लेकर गलत किया, और ना जाने क्या-क्या। शादी के बाद जब काजोल देवगन परिवार के साथ रहने पहुंची तो ये तक कहा गया कि उनका ससुराल में अजय के माता-पिता से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इस बाद शादी के कुछ समय बाद काजोल ने सफाई दी कि अजय के पैरेंट्स मेरे पैरेंट्स जैसे ही हैं।

शादी के बाद भी कीं चुनिंदा फिल्में

अजय से शादी के बाद ऐसा लगा कि काजोल फिल्मों से दूर हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काजोल फिल्मों में सक्रिय रहीं। अब वो चुनिंदा फिल्में ही कर रही थीं। शादी के बाद भी काजोल की एक्टिंग को पसंद किया और उनकी कई फिल्में हिट रहीं। काजोल उन कुछ एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो शादी और मां बनने के बाद भी बॉलीवुड में सफल पारी खेल रही हैं।

काजोल की प्रमुख फिल्में

बेखुदी (1992), बाजीगर (1993), ये दिल्लगी (1994), करन-अर्जुन (1995), हलचल (1995), गुंडाराज (1995), दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (1995), गुप्त (1997), इश्क (1997), प्यार किया तो डरना क्या (1998), दुश्मन (1998), प्यार को होना ही था (1998), कुछ कुछ होता है (1998), दिल क्या करे (1999), हम आपके दिल में रहते हैं (1999), राजू चाचा (2000), कभी खुशी कभी गम (2001), फना (2006), यू मी और हम (2008), माई नेम इज खान (2010), वी आर फैमिली (2010)

 

Tags:    

Similar News