रामेश्वरम पहुंची कंगना रनौत ने किया ऐसा काम, चारों तरफ हो रही चर्चा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेहद धार्मिक किस्म की इंसान हैं। वह अक्सर देश विदेश में मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रहती हैं। इस बार शिव भक्त कंगना रनौत केरल पहुंची हैं।

Update: 2020-02-23 16:19 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेहद धार्मिक किस्म की इंसान हैं। वह अक्सर देश विदेश में मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रहती हैं। इस बार शिव भक्त कंगना रनौत केरल पहुंची हैं। उन्होंने रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग शिवलिंग के दर्शन किए। जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

कंगना वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन टीम कंगना रनौत द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों में कंगना भगवान शिव की पूजा अर्चना करती दिख रही हैं। जहां एक तस्वीर में कंगना हाथ जोड़े खड़ी हैं वहीं एक अन्य तस्वीर में उनके सिर पर जल डाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें...CAA पर चुप्पी तोड़ी कंगना रनौत ने, बॉलीवुड स्टार्स के लिए कही ये बड़ी बात

Full View

सोशल मीडिया पर कंगना की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में कंगना को रामेश्वरम मंदिर में परिक्रमा करते देखा जा सकता है। इसके अलावा कंगना ने स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के घर जाकर उन्हें याद किया है। कंगना की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- अपनी संस्कृति कभी मत भूलो ये कंगना से सीखने की जरूरत है।

बात करें वर्क फ्रंट की तो कंगना की फिल्म पंगा इसी साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल भी नजर आए थे। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 26 जून को 2020 रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार अदा किया है। इसके अलावा कंगना तेजस में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

कंगना रनौत का बड़ा खुलासा, जयललिता की बायोपिक के लिए लेनी पड़ी थी ये दवा

Tags:    

Similar News