Karishma Kapoor करने वालीं हैं दूसरी शादी, इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो

Karishma Kapoor सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल करिश्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दूसरी शादी का हिंट दिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-04-30 12:41 GMT

Karishma Kapoor Marriage (Image Credit-Social Media)

Karishma Kapoor Marriage: करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) सुर्ख़ियों में हैं। जी नहीं किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी दूसरी शादी को लेकर। दरअसल करिश्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दूसरी शादी का हिंट दिया है।

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने कई सालों पहले उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी लेकिन उनकी शादी काफी समय तक नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने अपने एक्स हस्बैंड संजय पर कई आरोप भी लगाए जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। फिलहाल करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी ज़िन्दगी सुकून से बिता रहीं हैं। करिश्मा कपूर कई बार अपने बच्चों के साथ स्पॉट भी हुईं हैं। लेकिन इस बीच उनके एक फैन ने उसने सवाल पूछा जिसका जवाब करिश्मा ने जो दिया वो सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

दरअसल करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये करिश्मा की फिल्म दिल तो पागल का है। जिसमे करिश्मा एक म्यूजिक पीस पर डांस करती नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो के साथ करिश्मा ने एक कैप्शन भी दिया है जिसे लोग उनकी सेकंड मैरिज से जोड़ कर देख रहे हैं।

करिश्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है,"'उग्र बनो और ऊंची उड़ान भरो।" उनका ये ऊँची उड़ान भरने की बात फैंस किसी और एंगल से जोड़ कर देख रहे हैं।

आपको बता दें कि करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस दौरान उनके फैंस उनसे कई मज़ेदार और पर्सनल सवाल पूछते नज़र आये। इन सभी सवालों का करिश्मा ने जवाब भी दिया। इस दौरान करिश्मा से उनके फैंस उनकी पसंदीदा चीज़ों के बारे में पूछ रहे थे। उनकी पसंदीदा डिश ,उनका पसंदीदा कलर ,एक्टर ,सभी के बारे में पूछा गया। साथ ही फैन ने उसने दोबारा शादी करने के लिए भी पूछ लिया। इस पर करिश्मा ने एक गिफ शेयर किया जो की कन्फ्यूज्ड गिफ थी और उन्होंने लिखा 'डिपेंड्स' यानी निर्भर करता है।



 अब करिश्मा ने भले ही इस बात का सीधा जवाब न दिया हो लेकिन उनका इस तरह का जवाब उनके फैंस के लिए इस ओर इशारा करने के लिए काफी था कि करिश्मा दूसरी शादी के बारे में सोच सकतीं हैं। उसके बाद उनका इंस्टाग्राम पर वीडियो और कैप्शन इस बात को और हवा देता नज़र आ रहा है।

Tags:    

Similar News