सुष्मिता की अधूरी प्रेम कहानी: इस मशहूर क्रिकेटर से था रिश्ता, ऐसे खत्म हुआ रिलेशन

सुष्मिता एक खिलाड़ी को डेट कर रही थीं, यहां तक दोनों की शादी की भी खबरें मीडिया में तेजी से फैल रही थीं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वो प्लेयर इंडिया का नहीं बल्कि पाकिस्तान का था।

Update: 2020-11-19 06:19 GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेना का इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ था रिश्ता

लखनऊ: मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर बहुत ही कम उम्र में तय करने वाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज (19 नवबंर) अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी उनके लाखों दिवाने हैं। अगर सुष्मिता की पर्सनल लाइफ देखी जाए तो उनकी जिंदगी काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरी रही। लेकिन उन्होंने बहुत ही कम उम्र में कामयाबी पाकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश को उन पर गर्व महसूस कराया।

ऐसी है सुष्मिता की पर्सनल लाइफ

यही नहीं जब सभी जिंदगी की ऊंचाई पर जाने का ख्वाब देखते हैं, तब सुष्मिता ने एक बच्ची को गोद लिया। उसके दस साल बाद उन्होंने फिर से एक बच्ची को एडॉप्ट किया। 25 साल की उम्र में सुष्मिता सेन एक बेटी, एक एक्ट्रेस के अलावा एक मां बन गईं। इसके अलावा अपने रिलेशनशिप को भी लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं, जो कि उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के ये अदाकार कभी एक खिलाड़ी के प्यार में पाागल थीं।

(फोट- इंस्टाग्राम)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाड़ कंपाती ठंड का आगाज, यहां जानें देश के बाकी राज्यों का हाल

पाकिस्तानी खिलाड़ी को कर चुकी हैं डेट!

जी हां, सुष्मिता एक खिलाड़ी को डेट कर रही थीं, यहां तक दोनों की शादी की भी खबरें मीडिया में तेजी से फैल रही थीं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वो प्लेयर इंडिया का नहीं बल्कि पाकिस्तान का था। आप कईयों क्रिकेटर और एक्ट्रेस की प्रेम कहानी के बारे में जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि ये लव स्टोरी मुकम्मल नहीं हो पाई।

(फोटो- सोशल मीडिया)

सुष्मिता ने अफेयर की खबरों को किया था खारिज

दरअसल, दोनों की जोड़ी सुर्खियों में तब आने लगीं जब दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया। वहीं दोनों के अफेयर ने तब और जोर पकड़ लिया, जब दोनों को साथ में एक टीवी शो के जज के तौर पर भी देखा गया। हालांकि साल 2013 में सुष्मिता ने अपने और वसीम अकरम के अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर भी शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि

यह भी पढ़ें: मोदी करेंगे प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-2020 का उद्घाटन,जाने क्या है इसका महत्व



मैं वसीम अकरम के साथ अपनी शादी की खबर काफी समय से पढ़ रही हूं। ये खबरें बिल्कुल बकवास है। इससे यह पता चलता है कि मीडिया कई बार कितना गैर जिम्मेदाराना हो सकता है। वसीम अकरम केवल मेरे एक अच्छे दोस्त हैं और हमेशा वही रहेंगे। उनकी लाइफ में एक प्यारी सी महिला है। उन्होंने ये भी लिखा था कि अगर मेरी जिंदगी में कोई ऐसा होगा तो आपको सबसे पहले पता चलेगा।

वसीम ने भी खबरों का किया था खंडन

यही नहीं अकरम ने भी इन बातों का खंडन किया था और साथ ही उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इन खबरों से मैं परेशान हो चुका हूं। मैंने IPL से एक साल का समय इसलिए लिए ताकि अपने बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकूं। फिलहाल मैं अपने बच्चों को अपना पूरा समय देना चाहता हूं और मेरा शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में हैं खुश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वसीम अकरम की पत्नी की साल 2009 में मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही अकरम और सुष्मिता की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। लेकिन दोनों ने इस बात से नकार दिया। वहीं सुष्मिता से अलग होने के बाद वसीम अकरम ने साल 2013 में शनायरा थॉमसन से शादी कर ली और अब सुष्मिता भी अपनी पर्सनल लाइफ में रोहमन शॉल के साथ बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: दुश्मनों की हवा टाइट: भारत को मिला शक्तिशाली विमान, ऐसे रखेगा निगरानी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News