दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को गुरुवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय में कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Update: 2020-04-30 04:12 GMT

मुंबई: बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय में कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दे ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

यह भी पढ़ें...परिवार से दूर डॉक्टर निभाता रहा फर्ज, 15 महीने बेटी की हुई मौत, लेकिन फिर भी..



बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी। ऋषि कपूर का करीब एक साल तक न्यूयार्क में इलाज चला। इसके बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत वापस आए थे। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

यह भी पढ़ें...अपनी फिल्म से इस गांव को इरफ़ान खान ने दिलाई थी लंदन तक पहचान, अब पसरा मातम

ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था और बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

बता दें कि इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खो दिया था। अब 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर दुनिया को छोड़ चले गए। अब दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। ऋषि कपूर का हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

Tags:    

Similar News