Malaika-Arbaaz: मलाइका अरोड़ा के साथ दिखा उनका पहला प्यार, ट्रोलर्स ने किये बेहद बुरे कमैंट्स

Malaika-Arbaaz: मलाइका और अरबाज का रेस्टोरेंट से बाहर निकलने का वीडियो वायरल हो गया और नेटिजन्स उन्हें इसके लिए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Update: 2023-01-04 14:12 GMT

Malaika-Arbaaz (Image Credit-Social Media)

Malaika-Arbaaz: मलाइका अरोड़ा आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहतीं हैं। वहीँ अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। एक्ट्रेस बीती रात अपने एक्स हस्बैंड अरबाज खान के साथ स्पॉय हुईं जिसके बात इंटरनेट पर नेटिज़न्स उनकी खिचाई करते नज़र आये। लोगों ने उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाना शुरू कर दिया। जहाँ अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट होने वाली मलाइका जब अरबाज़ के साथ नज़र आईं तो ये कुछ लोगों को नागवार गुज़र गया। आइये जानते हैं मलाइका और अरबाज़ एक साथ क्या कर रहे थे और इसपर नेटिज़न्स कैसे रियेक्ट कर रहे हैं।

 एक्स हस्बैंड अरबाज़ खान के साथ मलाइका अरोड़ा की डिनर डेट 

मलाइका अरोड़ा को बीती रात शटरबग्स ने उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान के साथ डिनर से लौटते देखा गया , जो उनके बेटे अरहान खान के पिता भी हैं। व्हाइट स्पोर्टी शर्ट और लॉन्ग बूट्स के साथ विंटर ओवरकोट में मलाइका बेहद क्लासी लग रही थीं। जबकि अरबाज भी कैजुअल और अपने फेवरेट ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नज़र आये।

नेटिज़न्स ने किये भद्दे कमैंट्स 

दरअसल डिनर के लिए मलाइका और अरबाज का रेस्टोरेंट से बाहर निकलने का वीडियो वायरल हो गया और नेटिजन्स उन्हें इसके लिए बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। मलाइका के लिए काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी निशाना बनाया। मलाइका को हर बार ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए सामने आना पड़ता है, वहीँ अर्जुन भी सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते नज़र आते हैं। वहीँ मलाइका और अरबाज़ को एक साथ देख लोग अलग अलग कमैंट्स कर रहे हैं , एक यूजर ने कमेंट किया, "दोनों एक होंगे आगे जाके पक्का, कपूर का पेट भर गया है अब।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बीच में ये अर्जुन कपूर पिस रहा है'।

कहा जा रहा है कि मलाइका ने अपनी बातचीत में खुलासा किया था कि पहले उन्हें ट्रोल होने की परवाह थी, लेकिन अब उन्हें परवाह नहीं है। लेकिन केवल एक चीज जो उन्हें प्रभावित करती है, वो है जब उनके परिवार और प्रियजनों को बिना किसी कारण के घसीटा जाता है। हाल ही में मलाइका के बेटे अरहान को मलाइका के शो मूविंग इन विद मलाइका में अपने कमेंट्स को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जिससे मलाइका काफी दुःखी हुईं थीं।

Tags:    

Similar News