रेप केस में फंसे मिथुन के बेटे ने रचाई शादी, ये बनीं दुल्हनिया......

Update: 2018-07-11 04:11 GMT

नई दिल्ली : दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने मंगलवार को अभिनेत्री मदालसा शर्मा से शादी रचा ली। महाक्षय मौजूदा समय में दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर बाहर हैं। दंपति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर शादी की जानकारी सार्वजनिक की है।

महाक्षय उर्फ मिमोह ने अपनी शादी की कुछ झलकियां ट्वीट की, "देवियों व सज्जनों..श्रीमान व श्रीमती चक्रवर्ती।" दुल्हन लाल रंग के लहंगे में, जबकि महाक्षय ने एक गहरे पीले रंग का परिधान पहन रखा है।

मदालसा ने दक्षिण भारत की फिल्मों जैसे 'फिटिंग मास्टर', 'आलस्यम अम्रुतम', 'पठायमराम कोडी' व 'पटियाला ड्रीम' में काम किया है, जबकि महाक्षय ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जिमी' से की।

ये भी पढ़ें -निर्भया केस : SC के फैसले से खुश बॉलीवुड, प्रियंका-अनुष्का ने कही ये बड़ी बात

मिथुन शादी की तस्वीरों में नहीं दिख रहे हैं, जो सात जुलाई को होनी थी। कहा जा रहा है कि मिथुन कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। एक महिला ने महाक्षय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह गर्भवती हुई तो महाक्षय ने एक दवा देकर उसका गर्भ गिरा दिया।

महिला द्वारा महाक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेता की शादी पुलिस जांच की वजह से आगे बढ़ गई।

नई दिल्ली की एक अदालत ने सात जुलाई को महाक्षय व उनकी मां को अग्रिम जमानत दे दी।

Similar News