Naagin 6: अब प्रथा लेगी अपने बच्चे के कातिल से बदला, शेष नागिन बन के दिखाया विकराल रूप

Naagin 6 Today full Episode: अब प्रथा (Tejasswi Prakash) भी अपनी शेष नागिन की शक्तियों को वापस लेने के लिए नए अवतार में आ चुकी है। आइये जानते हैं क्या होगा उसका अगला कदम।

Update: 2022-06-21 09:52 GMT

Naagin 6 Latest Update (Image Credit-Social Media)

Naagin 6 Latest Update : एकता कपूर के सीरियल नागिन 6 में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसकी वजह से ये सीरियल टीआरपी की रेस में भी काफी उतार चढ़ाव का सामना कर रहा है। फिलहाल अब मेकर्स इस सीरियल में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। जहाँ शो से जुडी खबर आ रही थी कि इसमें अब एक और हसीना की एंट्री होने वाली है वहीँ अब प्रथा भी अपनी शेष नागिन की शक्तियों को वापस लेने के लिए नए अवतार में आ चुकी है।

देखें नागिन 6 का लेटेस्ट अपडेट 

प्रथा (तेजस्वी प्रकाश) चिता जला के खुद को खत्म करने जा रही है लेकिन तभी उसके सामने अपनी नानी की पायल दिखती है जो उसने उस लड़की को दी होती है जो उसे पानी पिलाने आती है। उसे देखकर प्रथा हैरान रह जाती है और प्रथा इसे शिव जी का इशारा समझ कर उठा लेती है। उधर महक फोटो फ्रेम तोड़ती है वो खुद से बात करते हुए कहती है कि उसने कैसे प्रथा के बच्चे को मार डाला। उसे इस बात की चिंता थी कि अगर प्रथा का बच्चा इस दुनिया में आ जाता तो वही शेष नागिन बन जाता। वो कहती है कि कैसे उसे पुलिस की मदद से प्रथा को जहर दिया जो जेलर ने प्रथा को दिया था। इसे प्रथा पी लेती है और उसके बार उसकी हालत ख़राब होने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है जहाँ उसे मरा हुआ बच्चा पैदा होता है। अभी तक प्रथा ये सोच रही थी कि उसका बच्चा किसी वजह से नहीं बचा लेकिन महक की बातें सुनकर वो समझ जाती है कि उसी खुद की दीदी (महक) ने ही उसके बच्चे की जान ली है। वो गुस्से में महक की तरफ बढ़ती है लेकिन तभी नाग आ कर उसे घेर लेते हैं। उसे याद आता है कि वो अब शेष नागिन नहीं है और न ही उसके पास नागिन की शक्तियां हैं।

प्रथा मन ही मन ये ठान लेती है कि अब वो अपने पर हुए हर तरह के अत्याचारों का बदला लेगी और अपने बच्चे के कातिल को नहीं छोड़ेगी। वो शिव जी की आराधना कर के अपनी शक्तिया वापस लेगी। प्रथा सोचती है कि कैसे उसने अपने प्यार के लिए अपनी सारी शक्तियां छोड़ दी लेकिन उसे वहां से भी धोखा मिला।

आगे आप देखेंगे कि किस तरह प्रथा नए रूप में आ कर सबसे बदला लेगी और ऐसे में महक की शक्तियों का क्या होगा। फिलहाल अब प्रथा घायल नागिन की तरह सबसे बदला लेने को तैयार है। जिसमे कदम कदम पर उसे चुनौतिओं का भी सामना करना पड़ेगा। 

Tags:    

Similar News