सपना चौधरी के नए गाने ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस हरियाणवी गाने को रुचिका जांगीड और वीनू गौड़ ने गाया है। आपको बता दें कि इस गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित जांगरा नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Update: 2020-12-08 04:33 GMT
सपना चौधरी के नए गाने ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल photos (social media)

नई दिल्ली : हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अपने नए नए गानों से लोगों को लुभाती रहती है। आपको बता दें कि सपना चौधरी लोक संगीत और फिल्मी गानों में डांस करने के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है। सपना चौधरी का इन दिनों एक गाना काफी धूम मचा रहा है। इनका यह हरियाणवी गाना 'नलका' दर्शको को बेहद पसंद आएगा। यह गाना अभी कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है।

हरियाणवी गाना 'नलका'

'नलका' यह एक हरियाणवी गाना है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के बोल कुछ इस तरह के है 'लेगा नलका पाड़ सन्‍नी देओल, मैं पानी लायूं क‍ितते प‍िया'. इस गाने में सास बहु की अनबन और इसके बीच फसे पति की मजेदार कहानी दिखाई जा रही है। आपको बता दें कि इस गाने में काफी मजेदार कहानी को दर्शाया गया है। इस मजेदार नोक झोक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

सपना चौधरी के साथ नजर आए मोहित जांगरा

इस हरियाणवी गाने को रुचिका जांगीड और वीनू गौड़ ने गाया है। आपको बता दें कि इस गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित जांगरा नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर सोनूटेक म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें :अस्पताल में भर्ती राहुल राॅय की तस्वीर आई सामने, ऐसी है हालत

बिग बॉस 11 में सपना चौधरी आई थी नजर

सपना चौधरी बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रही है। आपको बता दें कि इनकी पॉरफॉर्मेंस काफी लाजवाब थी। इसके साथ सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। वो जहां भी जाती है वही उनको देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। सपना चौधरी हरियाणा के अलावा यूपी , बिहार , मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में पॉरफॉर्मेंस दे चुकी है। आपको बता दें कि इसके साथ यह 4 अक्टूबर को मां भी बन चुकी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की है।

ये भी पढ़ें : 85 साल की उम्र में भी युवाओं को मात देते हैं धर्मेंद्र, जानिए सेहत का राज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News