Padma Awards 2024 का हुआ ऐलान, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ-साथ इन बॉलीवुड स्टार्स को भी मिलेगा पद्म भूषण

Padma Awards 2024: पद्म 2024 पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस साल इस पुरस्कार को पाने वाले शख्सियतों के नाम सामने आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं सिनेमाई जगत से इस लिस्ट में किस-किस के नाम शामिल है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-26 04:47 GMT

Padma Awards 2024: साल 2024 के पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। खबरों के अनुसार, 17 लोगों को पद्म भूषण और 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है और इसके अलावा 110 लोगों को पद्मश्री मिलने की भी घोषणा हुई है। फिल्मी जगत की बात करें, तो इस लिस्ट में कई सारे कलाकारों के नाम शामिल है। जी हां...साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को देश का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है और इसके अलावा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर वयजयंती माला के नाम की भी घोषणा पद्म विभूषण के लिए की गई है।

इन स्टार्स को मिला पद्म विभूषण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी का है, जिन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। चिरंजीवी पिछले 40 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा रहे हैं। उन्होंने साल 1982 से एक लीडिंग एक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था और आज वे साउथ इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं और हिंदी फैंस के बीच भी उनकी अच्छी जान-पहचान है।


इस लिस्ट में दूसरा नाम वैजयंती माला का हैं, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। वैजयंती बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और डांसर हैं। बता दें कि वैजयंती 90 साल की हो गई हैं। उन्होंने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1951 में बहार फिल्म से अपना डेब्यू किया था। वैजयंती ने राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे बड़े एक्टर्स संग भी काम किया है।


इन स्टार्स को पद्म भूषण से किया जाएगा सम्मानित

ऊषा उत्थुप को संगीत जगत में लंबे समय तक अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भारतीय क्लासिकल म्यूजिक और वेस्टर्न स्टाइल को मिक्स कर के अपनी एक अलग ही फॉर्म इजाद की और अपनी एक अलग पहचान बनाई। ऊषा उत्थुप ने शालीमार, देवी, शान, अरमान, डिस्को डांसर, अंजलि, दौड़, गॉडमदर और स्वामि जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जो देश के नामी नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर हैं, उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर तो जाना ही जाता है साथ ही उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डांस को नए अंदाज में इंट्रोड्यूज कराने के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।


पद्मा सुब्रमण्यम की बात करें, तो वे साउथ की फेमस भारतनट्यम डांसर हैं और वे 80 साल की हो गई हैं। उन्हें संगीत नाटक अकदमी पुरस्कार और क्लासिकल डांस के लिए कालीदास पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है और अब उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।


बॉलीवुड संगीत जगत में लक्ष्मीकांत के साथ प्यारेलाल की जोड़ी काफी बेहतरीन मानी जाती है। दोनों ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गानों को संगीत दिया है। इसमें ड्रीम गर्ल, शोर, शाहगिर्द, दो रास्ते, मनचली, बॉबी, अमर अकबर एंथनी, मिस्टर इंडिया, तेजाब, चालबाज और हम समेत कई फिल्मों के गानों को धुनें दी हैं। अब इस जोड़ी में से प्यारेलाल शर्मा को भारत सरकार ने पद्म भूषण देने की घोषणा की है।



Tags:    

Similar News