Parineeti Chopra Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी से सामने आया अनदेखा वीडियो

Parineeti Chopra Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 मई 2023 को दोनों दिल्ली में सगाई भी करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस की सगाई सेरेमनी का है।

Update: 2023-05-12 08:57 GMT
Parineeti Chopra Engagement (Image Credit: Instagram)

Parineeti Chopra Engagement: इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। परिणीति जल्द राघव की दुल्हनियां बनने जा रही हैं। खबर है कि दोनों 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो परिणीति के घर का वीडियो है। इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि शादी की तैयारियां काफी जोड़ो से चल रही है।

वायरल हुआ परिणीति चोपड़ा के घर का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर परिणीति के आलीशान घर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा कि एक्ट्रेस के घर में सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है और घर के बाहरी हिस्से को कई सारी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिणीति का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। वहीं एक्ट्रेस के घर की इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें सगाई की बधाई देने में लग गए है।

अपनी सगाई में क्या पहनेगी परिणीति?

वहीं इससे पहले परिणीति की सगाई की आउटफिट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई थी। खबरों के अनुसार परिणीति के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाली हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था।

कई बार साथ स्पॉट हुए परिणीति-राघव

बता दें कि परिणीति और राघव की शादी की खबरें तब से आनी शुरू हुई जब दोनों को दो दिन तक लगातार लंच और डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा ये कपल मुंबई से दिल्ली भी एकसाथ सफर करते हुए नजर आया था। साथ ही दोनों को स्टेडियम में आईपीएल मैच भी एंजॉय करते हुए देखा गया था। फैंस परिणीति और राघव की सगाई की खबर सुनकर काफी एक्साइटिड हैं और उनकी तस्वीरें सामने आने का वेट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News