Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा के हाथों में कौन-सा iPhone? क्या आप दे पाएंगे इसका सही जवाब

Parineeti Chopra: हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपना फोन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-04-03 15:28 GMT
Parineeti Chopra(Image credit: Instagram)

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इस खबर पर मुहर तब लगी जब AAP नेता संजीव अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद सिंगर और परिणीति के को-स्टार हार्डी संधु ने इस खबर की पुष्टि की।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

इन सभी खबरों के बीच परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति व्हाइट एंड ब्लू कलर की शर्ट में बेहद क्यूट लग रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए परिणीति ने खुले बाल रखते हुए और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। हालांकि, इस तस्वीर में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था परिणीता का फोन, जिसे वह तस्वीर में फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में परिणीति जिस फोन को फ्लॉन्ट कर रही हैं, वह कौन-सा फोन है?

परिणीति चोपड़ा के पास कौन-सा iPhone?

दरअसल, इस में परिणीति के हाथों में जो फोन नजर आ रहा है, वह iPhone 14 pro है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए से भी ज्यादा है। वहीं, अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन के साथ-साथ Super Retina XDR डिस्प्ले है और फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट भी है।

क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कर रहे हैं शादी?

बात दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेशक साथ में पढ़े हों, लेकिन उनकी लव स्टोरी अभी हाल ही में शुरु हुई है। 'ईटाइम्स' की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात पंजाब में हुई थी। बताया जा रहा है कि परिणीति पंजाब में शूट करने गई थीं और तभी दोनों एक-दूसरे से मिले और दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। हालांकि, ये अब भी पता नहीं चल पाया है कि इनका रिलेशनशिप कितना पुराना हो गया है। वहीं, अब बात शादी तक भी पहुंच गई है। खबरों की मानें, तो दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News