Bhojpuri Superhit Song: आपने सुना पवन सिंह का गाना 'लाल घाघरा'? बड़े-बुजुर्गों का भी मचल उठा है दिल

Pawan Singh Bhojpuri Superhit Song: यूट्यूब पर इस समय भोजपुरी एक्टर व सिंगर पवन सिंह का सॉन्ग 'लाल घाघरा' धूम मचा रहा है। इस गाने को चंद मिनटो में मिलियन के व्यूज मिल चुके हैं।

Update: 2023-04-12 15:14 GMT
Bhojpuri Superhit Song (Image Credit: Instagram)

Pawan Singh Bhojpuri Superhit Song: वैसे तो भोजपुरी सिंगर व एक्टर पवन सिंह का गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रैंड करने लगता है, लेकिन पवन सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग 'लाल घाघरा' ने इस समय धमाल मचाया हुआ है। लड़के तो लड़के इस गाने को सुनकर बुजुर्गों का दिल भी मचल उठा है। जी हां, सोशल मीडिया पर बुजुर्ग भी पवन सिंह के इस गाने पर रील्स बना रहे हैं।

सुपरहिट हुआ पवन सिंह का 'लाल घाघरा'

अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में पवन और नम्रता की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। इस सॉन्ग को स्टेज पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही गाना शुरू होता है, पवन सिंह बड़े ही स्वैग के साथ एंट्री मारते हैं।

Full View

यह गाना बुजुर्गों को इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि गाने में बुजुर्गों के लिए भी एक लाइन दी गई है, जो कुछ इस तरह से है, ''बुढ़वो कहेला तोहके माल तगड़ा…'' वीडियो में एक बूढ़ा शख्स भी दिखाया गया है। बता दें कि इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है, जबकि संगीत शुभम राज ने दिया है और गायक हैं पवन सिंह और शिल्पी राज। सॉन्ग को 'सारेगामा हम भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

पवन सिंह के आवाज की हो रही है तारीफ

'लाल घाघरा' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और पवन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, 'इनकी आवाज में जरूर जादू है, जब भी गाते हैं दिल को छू जाते हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।'', तो किसी ने लिखा, ''आपकी आवाज सुनकर दिल खुश हो जाता है, आप जितने अच्छे गायक हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं।'' वहीं, बहुत से यूजर्स ने गाने की भी तारीफ की है।

Tags:    

Similar News